
बिलासपुर,,, घर से लाखो रुपये के सोने के जेवरात चोरी हो जाने के बाद भी सरकंडा पुलिस ने पीड़ित रेलवे के ऑपरेटिव सोसायटी के 74 वर्षीय रिटायर्ड मैनेजर की रिपोर्ट नही लिखी जा रही है! उल्टे उन्हें शिकायत लेकर मोपका पुलिस केंद्र भेज दिया जाता है! वहा भी जब कोई कार्रवाई नही हुई तो वे इसकी शिकायत लेकर S P कार्यालय पहुँचे! S P के असिस्टेंट अफसर सिदार साहब ने सरकंडा थानेदार को कॉल कर उन्हें फिर थाने भेजा फिर भी कुछ नही हुआ!

अब वे नामजद शिकायत लेकर मोपका से लेकर S P ऑफिस तक दौड़ लगा रहे है! राजकिशोर नगर शनिमंदिर के पास चन्द्रलोक कालोनी में रहने वाले 74 वर्षीय पीड़ित प्रेमानन्द मजूमदार बताया कि पत्नी के स्वर्गवास के बाद और बेटे के दिल्ली में मंत्रालय में नौकरी पर जाने के बाद करीब 4 साल से वे अकेले रहते है! गत 4 नवम्बर को उन्होंने साफ सफाई के लिए कुटीपारा के एक लड़की को अपने यहाँ काम पर रखा! वह सुबह 7 -8 बजे तक सफाई करके चले जाती थी!

छठपूजा के दूसरे दिन 8 नवम्बर को उन्होनें लड़की को अपने बैडरूम के ड्रेसिंग टेबल को साफ करने कहा! इसके बाद 10 नवम्बर तक वह काम पर आई फिर आना बंद कर दी! 11 नवम्बर को उसने काम पर आना बंद कर दिया और उसी दिन उसने अपनी छोटी बहन को भेज अपना कपड़ा मंगाया! छोटी लड़की ने कहा कि दीदी की शादी तय हो गई! शक हुआ तो उन्होंने दराज खोलकर देखा तो ड्रेसिंग टेबल के दराज में रखा 3 जोड़ी सोने का झुमका, सोने की 2 अंगूठी और सोने का हार समेत अन्य जेवरात गायब थे! उन्होंने लड़की के घर जाकर पूछताछ की तो उसने कह दिया नही मालूम!
इसके बाद वे सरकंडा थाना पहुचे और नामजद शिकायत दी पर न FIR की गई न ही कार्रवाई! आवेदन लेकर चलता कर दिया! मजूमदार ने बताया SP ऑफिस से कॉल आने पर T I तोपसिंह नवरंग ने नामजद लड़की और उसकी बहन को तलब कर मंगलवार तक सामान रखे है! तो दे दो कहकर छोड़ दिया गया! बुधवार को जब वे फिर थाने गए तो आपकी लापरवाही है! कहकर उन्हें फिर से भेज दिया गया! वे बुधवार शाम तक SP साहब और सिदार साहब से मिलने फिर SP कार्यालय में डंटे रहे परन्तु दोनों से भेंट नही हो सकी! मामला मेरे संज्ञान में है! लिखित शिकायत पर उनके घर पर काम करने वाली उस लड़की को तलब कर तस्दीक की गई! शक है! कोई प्रमाण नहीं ऐसे में कैसे और किस आधार पर FIR दर्ज करे!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 30, 2026हॉस्टल में कमाई फुल, निगम की टैक्स वसूली गुल, 70 में 50 मकान बने हॉस्टल, फिर भी रिकॉर्ड में घर, निगम की ऐसी ‘राजस्व नींद’ कि कमर्शियल टैक्स भी पूछ रहा, साहब मेरी गलती क्या है…
UncategorizedSeptember 30, 2026दमकल की पहुंच 5 मंजिल तक, परमिशन 11 मंजिल की, बिलासपुर में आग बुझाने की क्षमता छोटी, इमारतों के सपने बड़े… 6 दमकल और 39 जवानों के भरोसे लाखों की आबादी, फायर सेफ्टी सिस्टम खुद आग के इंतजार में…
UncategorizedSeptember 29, 2026लक्ष्मीकांत कोका के 10 हजार ने खोल दी संपदा शाखा की संपत्ति की पोल, 25 साल से कुर्सी पर जमे बाबू कोका की दौलत पर सवाल, घर से सामान निकलने की चर्चा, और करोड़ो की प्रॉपटी के चर्चे के बढ़ाई ACB की टेंशन….
UncategorizedSeptember 29, 2026रील का चस्का ऐसा चढ़ा कि चाकू भी बना प्रॉप, शराब का दावा भी हुआ वायरल और मारपीट ने तो पूरा एपिसोड बना दिया, बिलासपुर में मैडमों की रील्स ने मचाया ऐसा बवाल कि पुलिस बोली—व्यूज चाहिए तो कानून को मत भूलिए…
