
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने चार निरीक्षकों समेत दस पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए है! वही लगातार शिकायतों और लचर पुलिसिंग पर सकरी थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा को लाइन भेज दिया गया है!

SP रजनेश सिंह के द्वारा ज्यादा तबादला आदेश के अनुसार निरीक्षक युगल किशोर नाग को अजाक से यातायात थाना भेजा गया है! चकरभाठा थाना प्रभारी रविंद्र अनंत को सकरी थाना प्रभारी बना कर भेजा गया है! पचपेड़ी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश कुर्रे को चकरभाठा थाना प्रभारी बनाया गया है! जबकि पचपेड़ी थाने में तारबाहर थाने के उपनिरीक्षक श्रवण टंडन को थाना प्रभारी बना कर भेजा गया है! उन्हें तारबाहर थाना में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं मामलों की त्वरित विवेचना तथा पेंडेंसी कम करने में उल्लेखनीय मेहनत करने का ईनाम मिला है! पुलिस सहायता केंद्र मल्हार के प्रभारी उप निरीक्षक भावेश शेंडे को बेलगहना चौकी प्रभारी बना कर भेजा गया है। जबकि सब इंस्पेक्टर ओंकार धर दीवान को बेलगहना से मस्तूरी थाना प्रभारी बना कर भेजा गया है!
सकरी में मिल रही थी लगातार शिकायते
सकरी थाना क्षेत्र से लगातार शिकायतें अधिकारियों के पास आ रही थी! यहां के स्टाफ पर भी थाना प्रभारी का नियंत्रण नहीं था! हाल ही में एक जमीन के चर्चित मामले में नगर निगम के पूर्व राजस्व अधिकारी की जमीन फर्जी कागजातों से बिक्री के मामले में भी TI कि लापरवाही सामने आई थी! इस मामले में अब तक एक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है! जबकि एक आरोपी जो गिरफ्तार हुआ है! उसे भी सायबर सेल ने पकड़ कर सकरी पुलिस के हवाले किया था! मामले में विवेचना की लापरवाही की बात सामने आई थी! जिसके बाद SP ने TI दामोदर मिश्रा को लाईन अटैच कर दिया!

जिले से एक टीआई का बस्तर भी हुआ बदल:–
जिले के सिविल लाईन थाना प्रभारी प्रदीप आर्या का भी तबादला बस्तर कर दिया गया है! पिछले दिनों DGP अशोक जुनेजा ने एक आदेश जारी कर 4 थाना निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया था! जिसमें प्रदीप आर्या बिलासपुर से बस्तर, तेजनाथ सिंह को मुंगेली से सरगुजा, मीना माहिलकर बालोद से दुर्ग और सुरेंद्र बघेल को जांजगीर चांपा से कोंडागांव भेजा गया था!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
