
बिलासपुर,,, केंद्रीय जेल में जातिगत भेदभाव को लेकर एक पिटीशन हाई कोर्ट में दाखिल की गई थी! जिसके बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी, बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण, एसपी रजनेश सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रमोद तिवारी, और समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा मैथ्यू की टीम ने जेल का निरीक्षण किया! इस निरीक्षण का उद्देश्य न केवल जातिगत भेदभाव की संभावना की जांच करना था! बल्कि जेल में कैदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और उनके समग्र रखरखाव को लेकर भी विचार विमर्श करना था!

जेल में कैदियों की सुरक्षा और उनकी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि सभी कैदी समान और न्यायसंगत तरीके से व्यवहार प्राप्त करें! और जेल प्रशासन जातिगत भेदभाव को पूरी तरह से नकारे! बिलासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों की जाति, धर्म या समुदाय के आधार पर भेदभाव की कोई सूचना नहीं मिली! लेकिन अधिकारियों ने यह संकेत दिया कि यदि कोई ऐसी शिकायत आती है! तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा और त्वरित कार्रवाई की जाएगी!
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रमोद तिवारी ने जेल में कैदियों के स्वास्थ्य से जुड़ी मुद्दों पर चर्चा की! उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जेल के भीतर एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा! जहां कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा! यह शिविर उन कैदियों के लिए महत्वपूर्ण होगा! जिन्हें पहले किसी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई थी! इसके अलावा, जेल में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा!
समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा मैथ्यू ने जेल के भीतर कैदियों के सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की! उन्होंने जेल में सुधारात्मक कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया! ताकि कैदियों को रिहाई के बाद समाज में समायोजित होने में मदद मिल सके! इसके तहत, कौशल विकास, शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा!
इस निरीक्षण से यह स्पष्ट हुआ कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग कैदियों के अधिकारों, उनके स्वास्थ्य, और सुधारात्मक प्रक्रियाओं के प्रति गंभीर हैं! इसके अतिरिक्त, जेल में सुधार के लिए और अधिक संसाधन उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई! ताकि कैदियों को बेहतर जीवन यापन की सुविधा मिल सके और वे समाज में लौटकर एक सकारात्मक भूमिका निभा सकें!
संक्षेप में, यह निरीक्षण एक सकारात्मक कदम था! जो जेल प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय को बढ़ावा देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि जेल के भीतर सभी कैदियों के साथ समानता, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताएं पूरी हों!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
