
बिलासपुर,,, , भारत सरकार के आयुष्मान योजना को लेकर अपोलो प्रबंधन के खिलाफ जनाक्रोश पनपने लगा है! भाजपा और कांग्रेस से जुड़े नेता सब कह रहे कि सरकार की जमीन पर संचालित अपोलो को योजना के तहत इलाज करना ही होगा!
अपोलो में आयुष्मान योजना के तहत उपचार न मिलने को लेकर लगातार मिल रही शिकायत पर गत 3 दिसम्बर को अपोलो पहुचे बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपोलो प्रबंधन के अफसरों से चर्चा की! टाल मटोल से नाराज विधायक शुक्ला ने दो टूक कहा कि या तो आयुष्मान योजना के तहत मरीजो का उपचार करे या भवन जमीन खाली कर दे! विधायक की इस तल्खी के बाद माहौल बन गया सोशल मीडिया में शहर के राजनीतिक दलों से जुड़े युवाओ और सामाजिक संगठनों से जुड़े युवाओ ने युवा विधायक की जमकर तारीफ की! इसके बाद स्वास्थ्य महकमे ने भी जनप्रतिनिधियों की नाराजगी का हवाला देते हुए अपोलो प्रबंधन को पत्र भेज आयुष्मान पोर्टल पर पंजीयन करा 3 दिन के अंदर सूचित करने कहा लेकिन न तो अपोलो प्रबंधन ने आयुषमान योजना के तहत मरीजो का उपचार शुरू किया न सीएमएचओ को पत्र का जवाब दिया!
जिससे विधायक शुक्ल को अपोलो को दुबारा चेतावनी देनी पड़ी! की जमीन सरकार की बिल्डिंग एसईसीएल की और मनमानी अपोलो की ऐसा नही चलेगा! अपोलो को क्षेत्र के मरीजो का आयुष्मान योजना के तहत उपचार करना ही होगा!
न्यूज बास्केट की टीम ने विधायक की लगातार दो बार दी गई चेतावनी और अपोलो प्रबंधन के मनमाने रवैये को लेकर शहर के भाजपा और कांग्रेस से जुड़े नेताओ से चर्चा की सुनिए वे क्या कह रहे है…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
