
00 लापता मजदूरों के पाइप के नीचे दबे होने का सन्देह
00 मजदूर की मौत और लापता होने से भड़की भीड़
बिलासपुर,,, मुंगेली जिले के गाँव रामबोड़ के कुसुम लोहा फैक्ट्री में गुरुवार को हुए हादसे के बाद सेलो के नीचे लोगो के आभी तक दबे होने के सन्देह में जनाक्रोश पनपने के बाद मुंगेली जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बल बुलाया गया है! वहीं सेलो पाइप को हटाने भिलाई से 3 बड़ी क्रेन मंगाया गया है!

गुरुवार रात फैक्ट्री को बन्द कर रात भर राहत और बचाव का कार्य दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा! जिस सेलो पाइप के जरिये चिमनी का जला हुआ गरम राखड़ बाहर निकालकर गाड़ियों भरा जाता है! टनों वजनी वही सेलो पाइप धराशायी हुआ है जिसमे श्रमिको के दबे होने की खबर है! बाहर भीड़ के हो हंगामे और नारेबाजी को नियंत्रित करने पुलिस बल को लगाया गया है!
हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल है! इसके साथ ही वीडियो में सेलो के नीचे दबे मजदूर को बाहर निकाला जा रहा है! रायपुर और भिलाई से सेलो को उठाने के लिए तीन बड़ी क्रेन मशीन बुलाई गई है! कलेक्टर एसपी और जिला पंचायत सीईओ रेस्क्यू पर नजर रखे हुए हैं! मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ जिला प्रशासन की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है! आशंका है कि साइलो के नीचे और मजदूर दबे होंगे!
गौरतलब है! कि हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने दो मजदूरों अवधेश कश्यप और जयंत साहू को लापता बताया वहीं एक घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
