
बिलासपुर,,, जिले के पचपेड़ी थाना प्रभारी श्रवण कुमार टंडन ने शिशु मंदिर और गायत्री मंदिर के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की महत्वता पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया! इस सत्र में उन्होंने बच्चों को यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया!


टीचरों और छात्रों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी टंडन ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल वयस्कों तक ही सीमित नहीं है! बल्कि बच्चों को भी यातायात नियमों की जानकारी होना भी बहुत जरूरी है! उन्होंने कहा, “यातायात नियमों का पालन करके हम न केवल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं! बल्कि दूसरों की सुरक्षा में भी योगदान कर सकते हैं! उन्होंने खासतौर पर बच्चों को सिखाया कि वे सड़कों पर चलते समय ध्यान रखें, सिग्नल का पालन करें और कभी भी सड़क पार करते समय ट्रैफिक की दिशा और गति का ध्यान रखें!

इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और सार्वजनिक स्थानों पर सड़कों की क्रॉसिंग करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी! बच्चों को यह भी बताया गया! कि वे घर लौटते समय और स्कूल जाते समय यातायात नियमों का पालन करने के लिए अन्य बच्चों को भी प्रेरित करें!

थाना प्रभारी टंडन ने यह भी कहा कि स्कूलों और मंदिरों के विद्यार्थियों के बीच यातायात सुरक्षा के विषय में जागरूकता फैलाने से एक समाजिक बदलाव आएगा और यह बच्चों को आगे चलकर सुरक्षित यात्री बनाएगा! इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति एक सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा सकती है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
UncategorizedNovember 5, 2026दोस्तों की कार देखकर 11वीं के छात्र पर चढ़ा चारपहिया का शौक, माता-पिता ने चाबी देने से किया इनकार तो खुद ही रच डाली अपहरण की फिल्मी कहानी, फोन कर मचाया हड़कंप, दोस्त के घर छिपा मिला किशोर, पुलिस ने खोली पोल…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में मिठाई के नाम पर सेहत से खिलवाड़, कहीं बिना पंजीयन बन रहे थे बताशे तो कहीं बूंदी में घुल रहा था अखाद्य रंग, खाद्य विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, 132 किलो मिठाई-बताशा नष्ट, एक फर्म पर जड़ा ताला…
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
