
बिलासपुर,,, नशाखोरी कर उपद्रव करने वाले 05 असामाजिक तत्वों को सरकण्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि दिनांक 11.01.2025 के रात्रि में पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिला कि अशोक नगर बगदई मंदिर के पास कुछ लड़के नशा खोरी कर हुड्दंग करते हुये अशांति फैला रहे हैं, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया, मौके पर अजय राजपूत, पवन साहू, प्रदीप देवांगन नरेन्द्र साहू, राज देवांगन को उपद्रव करते हुये पकड़ा गया, जिससे सभी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की गई है।
आरोपी 👇👇👇
1, अजय राजपूत पिता ईतवारी राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी अशोक नगर अटल आवास
2, पवन कुमार साहू पिता राजू साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर सरकण्डा।
3, प्रदीप देवांगन पिता भागीरथी देवांगन उम्र 24 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटीडीह।
4,नरेन्द्र साहू पिता गोलू साहू उम्र 24 वर्ष निवासी रामायण चौक सरकण्डा।
5, राज देवांगन पिता आनंद देवांगन उम्र 25 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटीडीह।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 5, 2026दोस्तों की कार देखकर 11वीं के छात्र पर चढ़ा चारपहिया का शौक, माता-पिता ने चाबी देने से किया इनकार तो खुद ही रच डाली अपहरण की फिल्मी कहानी, फोन कर मचाया हड़कंप, दोस्त के घर छिपा मिला किशोर, पुलिस ने खोली पोल…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में मिठाई के नाम पर सेहत से खिलवाड़, कहीं बिना पंजीयन बन रहे थे बताशे तो कहीं बूंदी में घुल रहा था अखाद्य रंग, खाद्य विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, 132 किलो मिठाई-बताशा नष्ट, एक फर्म पर जड़ा ताला…
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
