
बिलासपुर, छत्तीसगढ़,,,, कोटा थाना अंतर्गत चौकी बेलगहना क्षेत्र के ग्राम टेंगनमाडा में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज के चलते दो मासूम बच्चों की मौत हो गई! मामले में पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर दीपक गुप्ता उर्फ चिंटू गुप्ता (उम्र 37 वर्ष), निवासी टेंगनमाडा, को गिरफ्तार कर लिया है! आरोपी के खिलाफ धारा 105 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई 2024 को ग्राम करवा निवासी जब्बार अली ने पुलिस चौकी बेलगहना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके दोनों बेटे, इरफान अली (13 वर्ष) और इमरान अली (14 वर्ष), की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई! इलाज टेंगनमाडा निवासी झोलाछाप डॉक्टर चिंटू गुप्ता द्वारा किया गया था! जो कि बिना किसी वैध चिकित्सा योग्यता के मरीजों का इलाज कर रहा था!
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर जांच शुरू की गई। एफएसएल और हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि गलत इलाज से ही बच्चों की मृत्यु हुई थी। जांच पूरी होने पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपी को 16 अप्रैल 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी भावेश शेंडे, सउनि भरत राठौर एवं आरक्षक तरुण केशरवानी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
