
बिलासपुर,,, पूर्व में लंबे समय से प्रतिनियुक्ति में आए एक रसूखदार अभियंता की शिकायतों और पद में जमे रहते हुए जमकर भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी की खबरों के बाद सचिवालय ने आदेश निकाल उस अधिकारी को उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया था,बावजूद इनका मोह बिलासपुर को नही छोड़ पा रहा था.. आपको बता दे कि संचालनालय नगर तथा ग्राग निवेश नया रायपुर अटल नगर जिला रायपुर के आदेश पृ.क्र./3754/स्था./पी.एफ.-205/नग्रानि/24 नया रायपुर दिनांक 30.12.2024 के अनुसार मयुर गेमनानी, उप-अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के सेवाओं की इस विभाग को आवश्यकता नहीं होने के कारण नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुर में वरिष्ठ योजना सहायक के पद पर प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से सगाप्त करते हुए उनके मूल विभाग गुख्य अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर को वापस सौंपी गई थी.. जिसके परिपालन में पत्र क्रमांक 6027 / स्था./ पी.एफ./नग्रानि/2024 बिलासपुर दिनांक 30. 12.2024 अपरान्ह को मूल विभाग के लिये कार्यमुक्त किया गया था.. जिसके बाद श्री गेमनानी द्वारा माननीय छत्तीसगढ उच्च न्यायालय में दायर याचिका WPS No. 84/2025 में माननीय छत्तीसगढ़ न्यायालय द्वारा दिनांक 09.01.2025 को पारित स्थगन आदेश के तारतम्य में श्री गेमनानी द्वारा दिनांक 14.01.2025 पूर्वान्ह में इस कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया गया किया गया था.. वही माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 23.04.2025 को याचिकाकर्ता के द्वारा याचिका वापस लिये जाने के फलस्वरूप याचिका निरस्त (डिसमिस्ड) किया गया है.. अतः माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित उक्त आदेश के परिपालन में श्री गेमनानी को कार्यालय नगर तथा ग्राम निवेश क्षेत्रीय कार्यालय विलासपुर से उनके मूल विभाग मुख्य अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर के लिये आज दिनांक 29.04.2025 को अपरान्ह में कार्यमुक्त करने का आदेश दिया हैं..?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
