
बिलासपुर,,, पुलिस ने ज्वेलर्स को नकली सोना देकर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है.. शहर के सदर बाजार में स्थित प्रतिष्ठित दुकान सोनी हिम्मत लाल खुशाल भाई ज्वेलर्स में 28 अप्रैल दोपहर को 2 महिला दुकान पहुंची जहां दूकानदार निखिल सोनी को उन्होंने अपना नाम स्थानीय होना बताकर करीब 56 ग्राम नकली सोने के गहने (2 चैन, 4 झुमका) को दूसरे ज्वेलरी में बदलने की बात कहने लगे.. ठग महिलाओं ने दुकानदार को जल्दीबाजी का बहाना बनाया और विश्वास में लेकर 13 हजार रुपए नगदी और 4 लाख 55 हजार रुपए की ज्वेलरी ले ली, दुकानदार ने बताया कि, उनके पास जो नकली गहने है उसमें इतनी सफाई से हॉलमार्क बनाया हुआ है कि कोई भी धोखा खा सकता है..

व्यापारी ने बताया कि, यह हॉलमार्क अधिकृत लोगों द्वारा ही लगाया जा सकता है.. गहने में बने हॉलमार्क में का नंबर और पीसी ज्वेलर्स के अंकित नाम को देखकर झांसे में आ गए.. लेकिन फिर व्यापारी ने गहनों को तुरंत जांच के लिए भेजा, जहां गहन जांच में गहनों के नकली होने की जानकारी मिली.. जिसके बाद व्यापारी ने खुद के साथ हुई ठगी की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, कोतवाली पुलिस की टीम भी लगातार जांच में जुटी हुई थी, जिसके बाद आरोपियों को एसीसीयू की टीम ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से गिरफ्तार किया है.. पकड़े गए आरोपियों में 3 महिला और 2 पुरुष शामिल है जिनसे लागतार पूछताछ की जा रही है, वहीं जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने रायपुर और राजनांदगांव में भी ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके है.. हालांकि बिलासपुर पुलिस अधीक्षक इस मामले का खुलासा करने वाले है जिसमें और भी तथ्य सामने आने की उम्मीद है.. पुलिस ने आरोपियों के साथ व्यापारी से ठगे हुए गहने, मारुति सुजुकी की कार और अन्य सामान जप्त किया है..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
