
बिलासपुर,,, सकरी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर थाना सकरी परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया! इस अवसर पर थाना परिसर में छायादार वृक्षों के पौधे रोपित किए गए और उन्हें लोहे की ग्रिल से सुरक्षित किया गया! ताकि पौधों की वृद्धि में किसी प्रकार की बाधा न आए! इस पर्यावरणीय पहल का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने किया! जिन्होंने न सिर्फ स्वयं पौधारोपण किया! बल्कि समस्त थाना स्टाफ को भी प्रेरित किया कि वे इन पौधों को एक विशाल, हरे-भरे वृक्ष में परिवर्तित करने तक निरंतर देखभाल व संरक्षण करें! थाना प्रभारी आर्य ने अपने वक्तव्य में कहा, “प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है! पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, समाज व पर्यावरण की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है! हम सभी ने संकल्प लिया है! कि इन पौधों को अपनी जिम्मेदारी समझकर तब तक देखभाल करेंगे जब तक ये बड़े होकर छाया देने वाले वृक्ष न बन जाएं! कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की! स्थानीय नागरिकों ने भी थाना की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं! यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम बनी, बल्कि यह भी दर्शाती है! कि पुलिस प्रशासन समाज के हर पहलू में अपनी भूमिका को गंभीरता से निभा रहा है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
