
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर के सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है! चोरी के आरोप में जेल में बंद कैदी राजा गोंड ने जेल प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार होने का दुस्साहस कर डाला! इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है! सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जेल की करंटयुक्त दीवार भी उसे रोक नहीं पाई!
कैदी ने दी सुरक्षा को चुनौती
मिली जानकारी के अनुसार, राजा गोंड मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा का निवासी है! वह चोरी के एक मामले में सेंट्रल जेल बिलासपुर में बंद था! 8 जून की शाम को उसने जेल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए 22 फीट ऊंची दीवार फांद ली और फरार हो गया! चौंकाने वाली बात यह रही कि जेल में लगे करंट युक्त तार भी उसे रोकने में नाकाम रहे!!!
ऐसे हुआ फरार
सूत्रों के मुताबिक, राजा गोंड ने अपने फरारी की योजना काफी सोच-समझकर बनाई थी! शाम के समय जब सुरक्षा में थोड़ी ढील देखी! तो बिना किसी को भनक लगे, उसने जेल की दीवार पर चढ़कर छलांग लगा दी! गार्डों को उसके भागने की भनक तक नहीं लगी! कैदी की फरारी की सूचना तब मिली जब उसके एक परिचित ने 112 नंबर पर कॉल कर इसकी जानकारी दी!
कुछ घंटों में दबोचा गया
सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन हरकत में आ गया! सरकंडा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां से राजा गोंड को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया गया! देर रात उसे दोबारा सेंट्रल जेल में दाखिल कर लिया गया!
बिलासपुर सेंट्रल जेल जैसी हाई-सिक्योरिटी जेल से कैदी का इस तरह फरार होना बेहद गंभीर मामला है! यह न केवल सुरक्षा व्यवस्था की खामी को उजागर करता है! बल्कि प्रशासनिक सतर्कता पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है! अब देखना यह होगा कि जांच में कौन-कौन जिम्मेदार ठहराया जाता है! और इस घटना के बाद जेल प्रशासन अपनी व्यवस्थाओं में क्या बदलाव करता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
