Wed. Oct 28th, 2026

चर्चित अपोलो हॉस्पिटल पर एक बार फिर गंभीर लापरवाही का आरोप, मरीज की हालत बिगड़ी, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग, डिस्चार्ज में हो रही देरी, CMHO ने अस्पताल PRO को तत्काल हस्तक्षेप के दिए निर्देश…

बिलासपुर,,, चर्चित अपोलो हॉस्पिटल के खिलाफ फिर एक मरीज की जान से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है! कोरबा जिले के रजगामार निवासी राजकुमार पटेल ने अपोलो हॉस्पिटल प्रबंधन और डॉ के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए! इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष लिखित शिकायत कर अपोलो हॉस्पिटल के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग की है! ताकि भविष्य में और किसी परिवार को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े!

पहले

पीड़ित राजकुमार पटेल ने CMHO को की गई शिकायत में कहा है! कि उन्होंने अपने पिता वेदराम पटेल को किडनी रोग से पीड़ित पिता वेदराम पटेल को गत 31 मई को लेकर अपोलो हॉस्पिटल आये थे!

अब

इसके बाद उनका डायलिसिस किया गया! डायलिसिस के बाद वे 5 जून तक एकदम स्वास्थ्य थे! और अपने से चल फिर रहे थे! 5 जून की शाम उन्हें न्यूटिया पिन नामक दवाई दी गई!

जिसके बाद रात्रि में उनकी तबियत बिगड़ने लगी जब तबियत बिगड़ी तो उन लोगो को आईसीयू से बाहर कर दिया गया! इसके बाद से उनके हाथ, पाव, मुँह, आँख लगवा ग्रस्त सा हो गया है! वे अब ना तो बात कर पा रहे है! न कुछ खा पी रहे है! औऱ न ही उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नही हो रहा है! श्री वेदारम ACCL के रिटायर्ड कर्मचारी है! अब तक इलाज में उनका 90 हजार रुपये के करीब खर्च हो चुका है! तबियत बिगड़ने के कारण असंतोष है! वे अपने मरीज को दूसरे हॉस्पिटल ले जाना चाह रहे है! पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन्हें डिस्चार्ज करने में भी आनाकानी की जा रही है! उनकी इस शिकायत पर CMHO डॉ सुरेश तिवारी ने इलाज करने वाले डॉक्टर औऱ हॉस्पिटल के PRO देवेश गोपाल से चर्चा कर मरीज को डिस्चार्ज करने कहा ताकि पटेल परिवार अपने मरीज को इलाज के लिए दूसरे हॉस्पिटल में ले जा सके…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed