
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई! जहां पर एक बेकाबू कार सवार युवक ने जमकर अपना कहर बरपाया! सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई इलाके में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया! जब नशे में धुत युवक ने तेज रफ्तार कार से शहर की सड़कों पर कोहराम मचा दिया! बेकाबू कार ने पहले एक बुजुर्ग को, फिर एक मासूम बच्चे और उसके बाद एक मवेशी को जोरदार टक्कर मार दी! इस भयावह घटना में तीनों को गंभीर चोटें आई हैं!
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के चंद मिनटों बाद ही कार में भीषण आग लग गई! और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई! गनीमत रही कि युवक समय रहते कार से बाहर निकल आया! जिससे उसकी जान बच गई!घटना के बाद आसपास के लोग गुस्से से उबल पड़े! उन्होंने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया! आरोपी की पहचान ड्रीम इंपीरिया निवासी अतुल यादव के रूप में हुई है! जांच में सामने आया है! कि वह शराब के नशे में वाहन चला रहा था!पुलिस ने तत्काल हरकत में आते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया! जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है! उधर, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया! लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी! सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है! जिनमें नशे में वाहन चलाना, लापरवाही से लोगों को चोट पहुंचाना और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर आरोप शामिल हैं! साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है! ताकि घटना की विस्तृत जांच की जा सके! इस हादसे ने शहर में नशे के प्रभाव और लापरवाह ड्राइविंग पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं! स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
