
रायपुर,,,, शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने एक सख्त अभियान चलाया! पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रिंग रोड नंबर 2 पर नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े 150 से अधिक भारी मालवाहक वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई!

यह अभियान यातायात थाना टाटीबंध और भनपुरी के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में निरीक्षक भुनेश्वर साहू और निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने जानकारी दी कि रिंग रोड नंबर 1 और 2 में भारी वाहनों द्वारा लापरवाहीपूर्वक नो पार्किंग में वाहन खड़ा कर दिया जाता है, जिससे सामान्य यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। इतना ही नहीं, इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना रहता है।
अभियान के दौरान दो वाहनों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 285 के तहत आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया गया है। इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक स्थिति निर्मित करने वाले कृत्यों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाती है।
पुलिस ने भारी वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी ने दोबारा नो पार्किंग में वाहन खड़ा किया, तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह सख्त कदम शहर में यातायात नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
