
रायपुर,,,, राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा चौक गोवर्धन नगर में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी और चोरी के जेवरात खरीदने वाले ज्वेलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपए मूल्य के 20 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं! इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं! जिनकी पतासाजी जारी है!!!
प्रार्थी त्रिभुवन चौहान ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी! कि वह दिनांक 11 मई 2025 को अपने घर पर ताला लगाकर परिवार सहित दुर्ग गया था! अगले दिन जब वह लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है! और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है! आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था! जिसमें से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो चुके थे!!!

पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 331(4), 305, 317(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की!
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी क्राइम संजय सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक उरला पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में टीम ने जांच शुरू की।
टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण और मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदेहियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान टीम को जानकारी मिली कि सुन्दरू देवार उर्फ तोहीन, जो पूर्व में पर्स स्नैचिंग के मामले में जेल जा चुका है, इस वारदात में शामिल है।
गिरफ्तारी और बरामदगी:
सुन्दरू देवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। साथ ही उसने बताया कि चोरी किए गए जेवरात खमतराई निवासी अनुप सोनी को बेचे गए थे। पुलिस ने अनुप सोनी को भी हिरासत में लिया, जिसने चोरी के जेवरात खरीदने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 ग्राम सोने के जेवरात (कीमत लगभग ₹2,00,000/-) बरामद किए।
फरार आरोपी:
प्रकरण में शामिल अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं।
गिरफ्तार आरोपी विवरण:
- सुन्दरू देवार उर्फ तोहीन (उम्र 20 वर्ष), निवासी कुकरबेड़ा देवार बस्ती, थाना सरस्वती नगर रायपुर।
- अनुप सोनी (उम्र 32 वर्ष), निवासी रामनगर गुढ़ियारी, थाना खमतराई रायपुर।
पुलिस टीम की भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक सचिन सिंह (थाना प्रभारी खमतराई), निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (प्रभारी, एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट), उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, विजय पटेल, महिला प्र.आर. बसंती मौर्य, आरक्षक संदीप सिंह, अविनाश देवांगन, हिमांशु राठौर, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, तथा सउनि. जगदम्बा प्रसाद तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
रायपुर पुलिस की यह त्वरित और संगठित कार्रवाई न सिर्फ एक बड़ी चोरी के खुलासे का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सतर्कता और तत्परता किस स्तर पर है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्त में लिया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
