
रायपुर,,, राजधानी के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-24 नवा रायपुर स्थित सीबीडी रेलवे स्टेशन के पास हाईवा वाहन में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे! लेकिन थाना राखी पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों की सूझबूझ एवं तत्परता से आरोपियों को धर दबोचा गया!!!

प्रार्थी मुकेश साहू, जो कि ग्राम बेंद्री स्थित सिल्के कंपनी में हाईवा वाहन चालक के रूप में कार्यरत है! ने थाना राखी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 09 जून 2025 की रात 2:30 बजे, जब वह मंदिर हसौद से पत्थर लोड कर बेंद्री स्थित क्रेशर प्लांट जा रहा था! उसी दौरान सेक्टर-24 सीबीडी रेलवे स्टेशन के पास पीछे से आ रही एक सफेद स्कॉर्पियो (CG 04 PF 5907) ने हाईवा के आगे आकर वाहन रोक दिया!
स्कार्पियो से उतरे 5 लड़कों ने पहले हाईवा के शीशे को रॉड से तोड़ा, फिर वाहन के दरवाजे खोलकर उसमें घुस गए और प्रार्थी के गले में चाकू टिकाकर, उसके साथ मौजूद हेल्पर विष्णु प्रजापति, और साथी अभिषेक यादव व कृष्णा कुमार यादव से पर्स, मोबाइल और नगदी रकम लूट लिए! इसके बाद चारों को मारपीट कर घायल कर दिया और आरोपी फरार हो गए!!!
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी:
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर विवेक शुक्ला, और नगर पुलिस अधीक्षक श्री कर्ण कुमार उके के निर्देशन में थाना राखी प्रभारी निरीक्षक अजीत राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित की गई!!!
- पीड़ितों से विस्तृत पूछताछ
- घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण
- संदेहियों की पहचान और पीछा
के जरिए आरोपियों की पहचान की गई।
इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया:
- सोनू पटेल (19), हीरापुर, थाना कबीरनगर
- अजय साहू (28), ग्राम जरवाय, थाना कबीरनगर
- आकाश पासवान (19), बिहारी मोहल्ला, जरवाय
- लोकेश साहू (20), शीतला चौक, जरवाय
बरामद सामग्री:
- लूट के 3 पर्स
- नगद ₹600
- स्कार्पियो वाहन CG 04 PF 5907
- 1 चाकू
पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 126, 324, 309(4), 310(2) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
फरार आरोपी की तलाश जारी:
घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अब भी फरार है! जिसकी गिरफ्तारी के लिए सक्रिय प्रयास जारी हैं!!!
यह कार्रवाई रायपुर पुलिस की तेज, संगठित और तकनीकी रूप से सक्षम जांच का उदाहरण है! राजधानी में रात के समय सड़कों पर बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करती है! रायपुर पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है!!!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
