
बिलासपुर,,, जय वंदे मातरम संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने संगठनात्मक प्रवास पर रविवार को बिलासपुर पहुंचीं! स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित देशभर में हो रहे धर्मांतरण, लव जिहाद और पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता जताई!
धर्म एक ही है – सनातन : साध्वी प्रज्ञा
साध्वी ने स्पष्ट कहा कि “सर्वधर्म जैसी कोई चीज नहीं होती, केवल पंथ होते हैं! धर्म केवल एक ही है! और वह है! सनातन उन्होंने लव जिहाद और धर्मांतरण के मुद्दे को समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि इन समस्याओं का डटकर विरोध किया जाना चाहिए!
रुद्राणी सेना का उद्देश्य – नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण
प्रज्ञा ठाकुर ने अपने संगठन जय वंदे मातरम की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण और सामाजिक मूल्यों की पुनर्स्थापना है! साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए गठित रुद्राणी सेना समाज की बहनों और बेटियों को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का काम कर रही है!
इंदौर वीडियो का किया उल्लेख, पाश्चात्य संस्कृति को बताया जिम्मेदार
प्रेस वार्ता के दौरान साध्वी ने हाल ही में वायरल हुए इंदौर की लड़कियों के वीडियो को पाश्चात्य संस्कृति का दुष्परिणाम बताया! उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को ऐसी विकृतियों से बचाने के लिए रुद्राणी सेना प्रयासरत है! शैक्षणिक संस्थानों में सेमिनार, संस्कार शिविर और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं!
राष्ट्रीय जागरण की दिशा में काम
उन्होंने कहा कि जय वंदे मातरम और रुद्राणी सेना युवाओं में राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत करने, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने और भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने के उद्देश्य से काम कर रही है।
भाजपा को बताया धर्म संरक्षक
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल है और वह अपने तरीके से काम करती है, लेकिन वह धर्म से दूर नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम करती है और संगठन को संरक्षण भी देती है।
हिंदू आबादी पर जताई चिंता
साध्वी प्रज्ञा ने देश में हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसे होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इसे राष्ट्रीय मुद्दा बताया और इससे निपटने के लिए जनजागरण की आवश्यकता बताई।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
