
बिलासपुर,,, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लाल बहादुर शास्त्री, बिलासपुर में आज प्रातः 6:30 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया! इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, व्याख्याता एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया!

कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से हुई! जिसमें विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास किया गया! योग सत्र का संचालन प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया! जिसमें सभी उपस्थितों ने सक्रिय भागीदारी निभाई!

योग सत्र के उपरांत विद्यालय के प्राचार्य श्री बसंत चौकसे ने संबोधन देते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला! उन्होंने कहा, “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह एक आध्यात्मिक और मानसिक अनुशासन भी है! विश्व भर में भारत की इस प्राचीन परंपरा को अपनाया जा रहा है! जो हमारे लिए गर्व की बात है!” उन्होंने छात्रों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया!
इस विशेष अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं व्याख्याताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही! जिनमें शैलेश शर्मा, जी.पी. उपाध्याय, सुधीर दुबे, गौरीशंकर श्रीवास, धीरज अवस्थी, अजय तिवारी, श्रीमती रेखा निराला, एवं श्रीमती प्रज्ञा तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे!
विद्यालय प्रांगण में योग दिवस के आयोजन से छात्रों में उत्साह का वातावरण रहा तथा सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया!
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन छात्रों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा, जो उन्हें जीवनभर स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देगा!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
