
बेमेतरा, छत्तीसगढ़,,, बेमेतरा सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी को कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है! इस बाबत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रामकृष्ण साहू द्वारा आधिकारिक निलंबन आदेश जारी किया गया है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी चंद्रवंशी के विरुद्ध हाल के दिनों में कई शिकायतें सामने आई थीं! जिनमें कार्य में अनियमितता, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीन व्यवहार शामिल हैं! इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी साहू ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का निर्णय लिया!

निलंबन अवधि के दौरान दुलेश्वर चंद्रवंशी को रक्षित केंद्र बेमेतरा में अटैच किया गया है! जहां वे विभागीय नियमों के तहत रिपोर्ट करेंगे! इस मामले में विभागीय जांच प्रक्रिया भी जल्द प्रारंभ की जाएगी! ताकि आरोपों की गहनता से जांच हो सके और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके!
एसएसपी रामकृष्ण साहू ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और जो भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही बरतता है, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में जवाबदेही की भावना को बल मिलेगा और आम जनता के बीच भरोसा और भी मजबूत होगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
