
बिलासपुर,,,, मोपका थाना सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक सवार से मारपीट कर शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों में तुषार उर्फ लक्की यादव, प्रहलाद यादव व सूरज साहू शामिल हैं! सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!
दिनांक 30.06.2025 को प्रार्थी उमेद राम साहू पिता भकला साहू उम्र 55 वर्ष निवासी चिंगराजपारा सरकंडा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 30/06/25 के लगभग 10:30 बजे नगौई उरेहापारा से अपनी मोटर साइकल से वापस आ रहा था! ग्राम बिजोर के पास 3 लड़के प्रहलाद यादव,सूरज साहू , लक्की यादव उसको जबरन रोके और गाली गुप्तार डंडे से मारपीट कर शराब पीने के लिए पैसे की मांग किए मारपीट में प्रार्थी के बाए हाथ में चोट सूजन आई! मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध किया गया उपरोक्त के सम्बन्ध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा तत्काल पतासाजी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया, जिनके निर्देशानुसार व राजेन्द्र जायसवाल (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं सिद्धार्थ बघेल नुपूर (रा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा, निलेश पाण्डे थाना प्रभारी सरकंडा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर घटनाकारित करने वाले
आरोपी 👇👇👇
1.तुषार उर्फ लक्की यादव पिता कृष्ण कुमार यादव उम्र 20वर्ष साकिन रामायण चौक बहतराई थाना सरकंडा जिला बिलासपुर
2. प्रहलाद यादव पिता बिसराम यादव उम्र 18वर्ष साकिन रामायण चौक बहतराई थाना सरकंडा
3. सूरज साहू पिता जनक राम साहू उम्र 21वर्ष रामायण चौक बहतराई चौक थाना सरकंडा
को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल,डंडा को विधिवत् जप्त किया गया आरोपियो को दिनाँक 01/07/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही में पु स के मोपका प्रभारी उपनिरीक्षक भावेश शेंडे , प्र आर मोहन मुरली राठौर, मनोहर लकड़ा फूलसाय नायक की विशेष भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
