
बिलासपुर,,,, मिनाक्षी ट्रेडर्स फर्म से वसूली गई 35 लाख रुपये की रकम का गबन करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है! आरोपी की पहचान अमन शुक्ला (28 वर्ष), निवासी आदर्श कॉलोनी, सिरगिट्टी के रूप में हुई है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनोज सिंह (54 वर्ष), निवासी अशोक नगर, सरकंडा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी! कि आरोपी अमन शुक्ला को अक्टूबर 2023 में संस्थान प्रबंधक सतीश अग्रवाल द्वारा मिनाक्षी ट्रेडर्स में नियुक्त किया गया था! अमन का काम विभिन्न विक्रेताओं को बेचे गए लाफार्ज (नुवोको) और श्री सीमेंट की बिक्री राशि वसूल कर फर्म में जमा करना था!
जनवरी 2025 में संस्थान के मालिक और अकाउंटेंट ने जब सभी लेन-देन की जांच की तो पाया गया! कि अमन ने विगत छह माह में कुल ₹35,00,000 की रकम अपने व्यक्तिगत उपयोग में ले ली है!
शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में 19 जून 2025 को अपराध क्रमांक 326/25, धारा 316(2), 316(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई! जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज जप्त कर गवाहों के समक्ष उनकी पुष्टि भी की गई!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में आरोपी की तलाश की गई! उसे सिरगिट्टी स्थित निवास से गिरफ्तार किया गया! पूछताछ में उसने गबन की बात स्वीकार कर ली!
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक चंदन सिंह मरकाम, आरक्षक गोकुल जांगड़े, धीरेंद्र सिंह, राहुल जगत और नवल पैकरा की विशेष भूमिका रही!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.21गतौरा में बिदर का ग़दर! ठाकुर देव की पूजा से पहले लाठी-डंडों से ‘महाभारत’, एक युवक की मौत, पिता-पुत्र अस्पताल में भर्ती… रात 11 बजे मचा बवाल, चीख-पुकार के बीच पुलिस ने 11 संदिग्धों को लिया हिरासत में…
Uncategorized2026.09.21सीपत की नशीली दवा वाली ‘डील’ पहुंची मथुरा तक, बिलासपुर में 4 हजार 743 कैप्सूल-टेबलेट बरामद होने के बाद पुलिस ने जोड़ी सप्लाई की कड़ी, यूपी के गोविंद नगर से राहुल अग्रवाल गिरफ्तार… तकनीकी साक्ष्य से खुला कथित सप्लायर का ठिकाना…
Uncategorized2026.09.21संजय ट्रेडर्स, विक्की जनरल, सागर ट्रेडर्स, माधव ट्रेडर्स पर सवालों की बरसात फूड अधिकारी भी घेरे में, दुकानों में माल का खेल या जांच में झोल? कार्रवाई हुई तो जवाब देगा कौन, नहीं हुई तो जिम्मेदारी किसकी बाजार में अब यही बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.09.21प्रेस क्लब में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, शिवसेना महिला इकाई ने उतारी आरती, शहर की सुख-शांति की मांगी दुआ; पत्रकारों की मौजूदगी में भक्ति का रंग चढ़ा, गणपति वंदना से गूंजा पूरा सभा भवन परिसर, माहौल हुआ भक्तिमय…
