
बिलासपुर,,, ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बिल्हा पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है! मुखबिर की सूचना पर ग्राम खपरी मंदिर चौक के पास सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत का जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है! पुलिस ने मौके से ताश की 52 पत्तियाँ, बोरी फट्टी और कुल ₹1710 नगद जब्त किया है!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में सट्टा-जुआ जैसे गैरकानूनी कार्यों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है! अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया गया!
थाना बिल्हा पुलिस को 8 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खपरी मंदिर चौक के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं! सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और सात आरोपियों को रंगेहाथों पकड़ लिया!
जब्ती:52 पत्तियों की ताश,बोरी फट्टी,नगद ₹1710
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 289/2025 के तहत धारा 3(2) जुआ एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश साहू, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1412, आरक्षक क्रमांक 1390, 1210 और 1431 की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि आगे भी अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम….रामायण केवट पिता लक्षन केवट (उम्र 50 वर्ष), बलदाउ केवट पिता सोनउ केवट (उम्र 50 वर्ष), जोईधा केवट पिता गोफुलाल (उम्र 36 वर्ष),ज्वाला पटेल पिता फूलवारी पटेल (उम्र 30 वर्ष), तिल्ला उर्फ चक्रधारी पटेल पिता बिहारी पटेल (उम्र 19 वर्ष),बहोरिक यादव पिता भरत यादव (उम्र 31 वर्ष),अश्वनी निषाद पिता चंद्रिका निषाद (उम्र 40 वर्ष) सभी आरोपी खपरी, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर के निवासी हैं
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026कोका बाबू की ‘लीज नवीनीकरण’ वाली फाइल में नोटों का पेंच, 10 हजार की रिश्वत ने खोल दिया कोका का राज… सामान्य सभा चलती रही, उधर ACB ने सम्पदा शाखा में धाड़ मारकर बाबू कोका को रकम समेत धर दबोचा, कुर्सी पर फाइल, हाथ में नोट और सीधे गिरफ्तारी…
UncategorizedSeptember 25, 2026आवासीय मकान में स्कूल की घंटी, गृह निर्माण मंडल ने बजा दिया बंदी का अलार्म, दीनदयाल कॉलोनी के New Ambition Public School को एक हफ्ते में समेटने का नोटिस… बच्चों की सुरक्षा से लेकर नियम-कायदों तक, अब विभागों की परीक्षा…
UncategorizedSeptember 25, 2026जेल की चारदीवारी के अंदर VIDEO, बाहर सोशल मीडिया पर वायरल, मैडी की सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में… जेल प्रबंधन कहता है मोबाइल छिपाकर आता है, जनता पूछे—तो फिर तलाशी और निगरानी किस काम की?…
UncategorizedSeptember 25, 2026विसर्जन में बप्पा की भक्ति कम, शोहदों की दादागिरी ज्यादा, सिरगिट्टी में चाकू से दो घायल, कोतवाली-सदर में गदर और पचरीघाट में लाठियां… गणपति बप्पा मोरया के साथ हुड़दंग मचा जोरिया…
