
बिलासपुर,,, शहर के प्रमुख चिकित्सा संस्थान सिम्स अस्पताल के गेट के सामने एक युवक द्वारा धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने की घटना सामने आई है! सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया!

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक यादव पिता स्व. रवि यादव के रूप में हुई है! जो सहगल गली, शिव मंदिर के पीछे, मसानगंज, कोतवाली, जिला बिलासपुर का निवासी है! उसके पास से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया है!

घटना की जानकारी पुलिस को मुखबिर के माध्यम से मिली, जिसमें बताया गया कि दीपक यादव धारदार हथियार लेकर सिम्स अस्पताल के सामने लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है! इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई!
सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली की टीम ने दबिश देकर दीपक यादव को मौके से पकड़ लिया! पूछताछ में आरोपी चाकू रखने का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके आधार पर उसे आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया!
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय, उनि सीता साहू, तथा स्टाफ के आरक्षक नवल पैकरा और राहुल जगत का विशेष योगदान रहा!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 28, 2026भाजपा में पद का सपना, फेसबुक वाली मैडम ने दिखाया 82.63 लाख का सपना! SDO के पति को जमीन विवाद सुलझाने से लेकर पार्टी में बड़ा पद दिलाने तक का झांसा, रकम गई तो धमकी मिली… सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने खोंगापानी से दबोचा…
UncategorizedSeptember 28, 202625 करोड़ की फिरौती, विदेशी नंबर और अमन साहू गैंग का नाम, शोएब ढेबर ने धमकी का ऐसा जाल बिछाया कि पुलिस ने तकनीकी सुरागों से खेल पलट दिया, आरोपी गिरफ्तार और पांच आईफोन जब्त… अब पूछताछ में खुलेगा राज…
UncategorizedSeptember 28, 2026एसडीएम ने लगाई रोक, रजिस्ट्री ने खोल दिया रास्ता, उप पंजीयक बोले—हुक्म पढ़िए, हमें कौन रोक सकता है? घुरू में प्रतिबंध के बावजूद जमीन के सात टुकड़ों का नामांतरण… तखतपुर में नियमों की फाइल घूमती रही, प्लाटिंग का खेल चलता रहा…
UncategorizedSeptember 28, 2026जेल के बाहर मोबाइल लेकर पहुंचा युवक, कैमरा चला तो सुरक्षा व्यवस्था की खुल गई पोल, प्रतिबंधित इलाके में पहुंचकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल… अब सवाल जेल में पहरा कड़ा था या कैमरे की नजर तेज?
