
बिलासपुर,,, कबीरधाम निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी चौहान, जो पिछले दो वर्षों से पेट में सूजन और लगातार बढ़ती शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थीं! जिसको को सिम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में भर्ती किया गया! मरीज को पिछले 10 दिनों से लगातार उल्टियां हो रही थीं! और भोजन ग्रहण करने व मल-मूत्र त्याग में भी असमर्थता थी! परिजनों द्वारा उन्हें सिम्स लाया गया! जहाँ उनकी जांच डॉ. नेहा सिंह के द्वारा की गई। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल भर्ती कर रक्त, मूत्र एवं सोनोग्राफी जांच की गई। सोनोग्राफी रिपोर्ट में पेट में एक बड़ा ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। डॉ. नेहा सिंह ने विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता रमन जोगी को मामले से अवगत कराया। मरीज की हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉ. संगीता द्वारा मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. लखन सिंह एवं अधिष्ठाता डॉ. रामनेश मूर्ति से चर्चा कर जीवन रक्षक ऑपरेशन की सहमति प्राप्त की गई।

विवतत्काल एक विशेषज्ञ टीम गठित की गई, जिसमें डॉ. संगीता रमन जोगी, डॉ. दीपिका सिंह, डॉ. रचना जैन, डॉ. अंजू गढ़वाल एवं निश्चेतना विभाग से डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. श्वेता, डॉ. प्राची, डॉ. आकांक्षा एवं नर्सिंग स्टाफ से ब्रदर अश्विनी शामिल थे। टीम द्वारा की गई जटिल सर्जरी में मरीज के पेट से 10 किलो 660 ग्राम वजनी ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया। सर्जरी पूरी तरह सफल रही और फिलहाल मरीज की स्थिति पहले से बेहतर है। सिम्स प्रबंधन द्वारा डॉक्टरों की टीम को उनके समर्पण और तत्परता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 30, 2026हॉस्टल में कमाई फुल, निगम की टैक्स वसूली गुल, 70 में 50 मकान बने हॉस्टल, फिर भी रिकॉर्ड में घर, निगम की ऐसी ‘राजस्व नींद’ कि कमर्शियल टैक्स भी पूछ रहा, साहब मेरी गलती क्या है…
UncategorizedSeptember 30, 2026दमकल की पहुंच 5 मंजिल तक, परमिशन 11 मंजिल की, बिलासपुर में आग बुझाने की क्षमता छोटी, इमारतों के सपने बड़े… 6 दमकल और 39 जवानों के भरोसे लाखों की आबादी, फायर सेफ्टी सिस्टम खुद आग के इंतजार में…
UncategorizedSeptember 29, 2026लक्ष्मीकांत कोका के 10 हजार ने खोल दी संपदा शाखा की संपत्ति की पोल, 25 साल से कुर्सी पर जमे बाबू कोका की दौलत पर सवाल, घर से सामान निकलने की चर्चा, और करोड़ो की प्रॉपटी के चर्चे के बढ़ाई ACB की टेंशन….
UncategorizedSeptember 29, 2026रील का चस्का ऐसा चढ़ा कि चाकू भी बना प्रॉप, शराब का दावा भी हुआ वायरल और मारपीट ने तो पूरा एपिसोड बना दिया, बिलासपुर में मैडमों की रील्स ने मचाया ऐसा बवाल कि पुलिस बोली—व्यूज चाहिए तो कानून को मत भूलिए…
