Sat. Nov 28th, 2026

चाकू-भुजाली लहराकर गुंडागर्दी कर रहे थे विक्की-लुटु, सिविल लाइन पुलिस ने दबोचा, अमल में आया आम्र्स एक्ट, दोनों पहुंचे सलाखों के पीछे

बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो युवकों द्वारा धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। विकास उर्फ विक्की और साहिल उर्फ लुटु को चाकू व भुजाली सहित गिरफ्तार किया गया। दोनों पर आम्र्स एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया!

मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 08.07.2025 के सूचना दौरान पेट्रोलिंग सूचना मिली कि मिनीबस्ती जरहाभाठा जैतखाम के पास 02 व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार लहराते मोहल्ले में सरेराह ,आम नागरिको को डरा धमका रहा हैं। सूचना पर सिविल लाईन पेट्रोलिंग त्वरित मौके पर पहुचकर घेराबंदी किया । बदमाश विकास टंडन उर्फ विक्की के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू, एवं साहिल बघेल उर्फ लुटु के कब्जे से एक लोहे का धारदार भुजाली को जप्त किया गया आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed