Breaking
11 Sep 2026, Fri

अरपा नदी बनी रहस्य की गवाह! युवक की लाश मिलने से हड़कंप, गुमशुदा राजेंद्र की मौत पर उठे सवाल, हत्या या हादसा? पोस्टमार्टम से खुलेगा राज…

बिलासपुर,,, शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अरपा नदी के पचरी घाट पर एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई! घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी! सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की!
पुलिस ने शव की शिनाख्त राजेंद्र नामक युवक के रूप में की है! जो मूलतः सीपत का निवासी था! लेकिन फिलहाल चिंगराजपारा इलाके में रह रहा था! खास बात यह है! कि मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही सरकंडा थाना में दर्ज की जा चुकी थी!
मौके पर जांच के दौरान पुलिस को शव पर कई चोट के निशान मिले हैं! जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है! और हत्या की आशंका जताई जा रही है! हालांकि पुलिस का कहना है! कि शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है! कि युवक की मौत डूबने से हुई है!
पुलिस का कहना है! कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा! फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है! और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है!
इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है! लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं! कि युवक की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंका गया है! पुलिस ने आश्वासन दिया है! कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा!!!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed