
बिलासपुर,,, जिले के मस्तूरी क्षेत्र स्थित रिसदा धान खरीदी केंद्र में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है! खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान इस केंद्र में लगभग 54 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई है! जांच के दौरान 1763 क्विंटल धान गायब पाया गया! जिससे शासन और किसानों को भारी नुकसान हुआ!
इस पूरे मामले में केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार करियारे और कंप्यूटर ऑपरेटर सुखसागर जांगड़े को दोषी पाया गया है! दोनों के खिलाफ सहकारी बैंक मैनेजर की शिकायत के आधार पर मस्तूरी थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है! पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है!!!
जानकारी के अनुसार, धान खरीदी केंद्र रिसदा में बड़ी मात्रा में धान की खरीद के नाम पर दस्तावेजों में हेराफेरी की गई थी! खरीदी गई धान का भौतिक सत्यापन जब किया गया! तो लगभग 1763 क्विंटल धान का कोई अता-पता नहीं मिला।ल! इसकी कीमत लगभग 54 लाख रुपये आंकी गई है! इससे यह स्पष्ट हुआ कि धान की कालाबाजारी या गबन की गंभीर आशंका है!
मामले की जानकारी जैसे ही प्रशासन और संबंधित विभागों तक पहुंची, सहकारी समिति और बैंक की संयुक्त टीम ने दस्तावेजों की जांच की और अनियमितताओं की पुष्टि की! इसके बाद बैंक प्रबंधक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई! फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
