
बिलासपुर,,, पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है! इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो सगी बहनों अनु सूर्या और अनुराधा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है! दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है! जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं!

मूल रूप से जशपुर जिले की रहने वाली इन बहनों ने यूट्यूब से हाईटेक नकल का तरीका सीखा था! उन्होंने परीक्षा में नकल करने के लिए करीब 30 हजार रुपये के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ऑनलाइन खरीदे। पुलिस के मुताबिक, आरोपित छात्रा ने मोबाइल फोन और हिडन कैमरा अपने अंडरगारमेंट्स में छुपाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया था!उसके कान में माइक्रो स्पीकर भी लगा हुआ था!

परीक्षा केंद्र के बाहर उसकी बहन अनुराधा टैबलेट, मोबाइल और वॉकी-टॉकी जैसे उपकरणों की मदद से भीतर मौजूद बहन को उत्तर भेज रही थी! जानकारी के अनुसार, परीक्षा के दिन भी उन्होंने एक अतिरिक्त डिवाइस खरीदने की कोशिश की थी! जो उपलब्ध नहीं होने पर मोबाइल का इस्तेमाल किया गया!

पुलिस ने सभी डिवाइस जब्त कर लिए हैं! और मामले की जांच को संगठित अपराध की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है! हालांकि, शुरुआती पूछताछ में दोनों ने किसी गिरोह से संबंध से इनकार किया है!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर रजनेश सिंह ने बताया कि, “हमने आरोपियों से बरामद डिवाइसेज जब्त कर लिए हैं! और तकनीकी जांच के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है! कि कहीं इसमें कोई बड़ा रैकेट तो शामिल नहीं है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
