
बिलासपुर,,, आज वन ग्राम शिवतराई में जीवधर्णी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक चेतना से जुड़े जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। अचानकमार टाइगर रिजर्व के बफर जोन में स्थित इस सुदूर आदिवासी गांव में बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत “GEC – गेम्स, एजुकेशन एंड क्लीवलीनेस” फार्मूले के साथ की गई, जिसका उद्देश्य बच्चों को खेल, शिक्षा और स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना है। यह फार्मूला जीवधर्णी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री विकास चंद्र वर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया, जो बच्चों में जीवन मूल्यों को विकसित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

शिवतराई गांव तीरंदाजी के लिए प्रसिद्ध रहा है और यहां के आदिवासी बच्चे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गांव का नाम रोशन कर चुके हैं। लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण शिक्षा की दिशा में अनेक बाधाएं आती रही हैं। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन द्वारा बच्चों को अध्ययन सामग्री – कॉपियां, पेन, पेंसिल आदि वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान “सियान चेतना” पहल के अंतर्गत गांव के वरिष्ठजनों (सियानों) का सम्मान किया गया। बच्चों को बताया गया कि बुजुर्गों का सम्मान, उनकी देखभाल और सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बच्चों और ग्रामीणों के बीच संवाद के माध्यम से सामाजिक मूल्यों की जानकारी दी गई।
साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बच्चों और गांववासियों के साथ मिलकर विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया। यह संदेश दिया गया कि प्रकृति की सुरक्षा, हमारे आने वाले कल की सुरक्षा है।
कार्यक्रम में संरक्षक मदन मोहन गुल्ला, श्रीमती रेखा गुल्ला, आकांक्षा जनोकर, राजा कौशिक, एच. एम. दीवान, विद्यालय के शिक्षकगण, ग्राम पंचायत के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने ग्रामीणों के बीच शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर एक नई चेतना का संचार किया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
