
बिलासपुर,,,, थाना पचपेड़ी अंतर्गत आने वाले ग्राम शिवटीकारी में दिनांक 24 अगस्त 2025 को शिवनाथ नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला! महिला की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है! घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया!

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है! शव के आधार पर महिला के दाहिने हाथ पर त्रिशूल और “महादेव” अंकित टैटू तथा बाएं हाथ में ग्राफिक स्टाइल में अंग्रेजी में लिखा हुआ टैटू मौजूद है! जो पहचान का प्रमुख आधार हो सकता है!
थाना पचपेड़ी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है! आम जनता से अपील की गई है! कि यदि किसी को इस प्रकार की महिला के लापता होने की जानकारी हो! तो तत्काल थाना प्रभारी पचपेड़ी के मोबाइल नंबर 94791 93043 या बिलासपुर कंट्रोल रूम के नंबर 94791 93099 पर सूचित करें! आपकी छोटी सी जानकारी जांच में मददगार साबित हो सकती है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
