
बिलासपुर,,,, उसलापुर रेलवे स्टेशन में गांजा की तस्करी करते उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को सिविल लाइन व एसीसीयू की टीम ने गिरफ्तार किया है! आरोपी खुद को भारतीय सेना का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे!
एसीसीयू एवं थाना सिविल लाइन की टीम को उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास संदेहास्पद गतिविधियों की सूचना मिली. कार्रवाई के दौरान दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पकड़कर पूछताछ की गई!
संदेही रूपेश सिंह ने भारतीय सेना का एक पहचान पत्र दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. किंतु उसके हावभाव एवं पुलिस की सतर्कता से यह स्पष्ट हो गया कि उक्त आईडी फर्जी है! जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी ने इस फर्जी आईडी का उपयोग कर ट्रेन की टिकट बनवाकर यात्रा की थी!
इस पर एनडीपीएस अधिनियम के साथ-साथ बीएनएस की कूटरचना से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं! तलाशी में निवासी 25 वर्षीय रूपेश सिंह निवासी ग्राम कोटवा हनुमानगंज थाना हडिया जिला प्रयागराज और 38 वर्षीय विनोद कुमार सिंह निवासी वार्ड क्रंमाक 38 बुड़ियादेवी मंदिर थाना कोतवाली जिला प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश के पास से 21 किलो 100 ग्राम गांजा एवं मोबाइल फोन जब्त किया गया!
आरोपियों से एसीसीयू व थाना सिविल लाइन की टीम पूछताछ कर रही है! पूछा जा रहा है! कि गांजा कहां से लेकर आ रहे हैं! और कहां खपाने जा रहे हैं! इस पूरे नेटवर्क की एंड-टु-एंड इन्वेस्टिगेशन की जा रही है! तथा इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा!!!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 27, 2026मिठाई में मिलावट का खेल खेलने वालों, जरा संभल जाओ, दिवाली में खाद्य विभाग की तीसरी आंख खुल गई, होटल से फैक्ट्री तक बजेगा छापेमारी का बैंड, सैंपल की होगी लैब में धुलाई, गंदगी मिली तो मौके पर ही कार्रवाई की मिठाई बंटेगी
UncategorizedOctober 26, 2026दुर्गा दर्शन करने गए थे, विवाद का दर्शन करा आए, पंडाल के पास तकरार, फिर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, गोपी चौक में बवाल मचाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग पर भी कार्रवाई, सिविल लाइन पुलिस का एक्शन…
UncategorizedOctober 26, 2026जमीन सरकारी, फिर भी बेचने की तैयारी, पट्टे की भूमि को बताने लगे अपनी जागीर, 20 एकड़ के सौदे में 45.21 लाख का खेल, रजिस्ट्री मांगने पर बहानेबाजी, राजस्व कोर्ट में केस फिर भी सौदेबाजी, सिविल लाइन पुलिस ने दबोचे दो खिलाड़ी…
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…
