
बिलासपुर,,, अशोक नगर से बिरकोना जाने वाली सड़क में मंगलवार को अचानक बड़ा गड्ढा हो गया! आने जाने वालों ने लोगों को सचेत करने के लिए गड्ढे के आसपास पेड़ की डंगाल लगा दी है! लेकिन ये जानलेवा गड्ढा लोगो के लिए खतरा बना हुआ है! यदि स्ट्रीट लाइट बंद हुई तो हादसा तय है!
सीवरेज के गड्ढे के बाद अब अमृत मिशन शहर को नासूर देने लगा है!पाइप बिछाने के बाद बेहतर फिलिंग नहीं होने के कारण सड़क में गड्ढे होने लगे है! मंगलवार को अशोक नगर से बिरकोन रोड अचानक बड़ा सा गड्ढा हो गया! सड़क की फिलिंग अच्छे से नहीं होने के कारण कई जगह की मिट्टी बैठने लगी है! पिछले दो तीन दिनों से सड़क बैठ रही थी! लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और बड़ा सा गड्ढा हो गया! बीच सड़क में लगभग चार फीट चौड़ा और 6 फिट लंबा गड्ढा बन गया! ये गड्ढा अंदर तक खोखला हो गया है! इसके और बढ़ने की संभावन है! अब ये गड्ढा बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहा है! जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकता है! जबकि इस सड़क में रेत, गिट्टी, ईंट आदि बिल्डिंग मटेरियल की सप्लाई करने वाले ट्रेक्टर, हाइवा दिनभर चलते है! इसके अलावा दर्जनभर से ज्यादा स्कूल की बसें चलती है! अशोक नगर से बिरकोन जाने वाली इस सड़क में रोज ढाई हजार के आसपास दोपहिया, चारपहिया वाहनों का आना जाना है! यदि जल्द ही गड्ढे को पाटा नहीं गया तो बड़ा हादसा हो सकता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
