
रायपुर,,, रायपुर में शनिवार को एक असामान्य और राजनीतिक रूप से अहम दृश्य देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए! वे कोरबा कलेक्टर अजित वसंत को हटाने की मांग को लेकर रायपुर पहुंचे हैं! और मुख्यमंत्री निवास के सामने प्रदर्शन करने की तैयारी में थे!
क्या है मामला?
पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजित वसंत के खिलाफ 14 गंभीर बिंदुओं पर शिकायत दर्ज कराई थी! उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था! कि अगर 4 अक्टूबर तक सरकार कार्रवाई नहीं करती है! तो वे राजधानी रायपुर में धरना देंगे! अब अपने उसी ऐलान के मुताबिक वे सड़क पर उतर चुके हैं!
देर रात पहुंचे रायपुर
कंवर शुक्रवार देर रात रायपुर पहुंचे और शनिवार सुबह से ही धरने की तैयारी में जुट गए! जानकारी के मुताबिक, उन्होंने जिला प्रशासन को प्रदर्शन की सूचना दी थी! लेकिन उन्हें एम्स के पास ही रोक लिया गया! पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने से रोक दिया!
कंवर का बयान
मीडिया से बात करते हुए कंवर ने कहा, मैं प्रदर्शन के लिए सुबह 10 बजे सीएम हाउस की ओर निकलूंगा! मैंने पहले ही प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी थी! मुझे जहां भी रोका जाएगा, मैं वहीं धरने पर बैठ जाऊंगा!
सूत्रों के अनुसार, राज्य शासन ने कंवर की शिकायत पर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से जांच रिपोर्ट मांगी है! लेकिन जैन ने अब तक किसी लिखित आदेश की पुष्टि नहीं की है! वहीं शासन से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है! कि आदेश जारी हो चुके हैं! और रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी!
इस घटनाक्रम ने भाजपा के भीतर हलचल पैदा कर दी है! ऐसे समय में जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर प्रवास पर हैं! ननकीराम कंवर का यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस को भाजपा पर हमला करने का मौका दे रहा है! कांग्रेस नेताओं का कहना है! कि यह भाजपा की अंदरूनी खींचतान का नतीजा है! वहीं भाजपा नेता कंवर को मनाने की कोशिश में जुटे हैं!
समर्थकों का जुटना शुरू
पूर्व गृहमंत्री के समर्थक धीरे-धीरे राजधानी रायपुर में जुटने लगे हैं!माना जा रहा है! कि अगर स्थिति नहीं संभली तो यह प्रदर्शन और बड़ा रूप ले सकता है! पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक असामान्य और गंभीर मोड़ है! इससे न सिर्फ प्रशासनिक कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं! बल्कि भाजपा के भीतर मतभेद भी उजागर हो रहे हैं! अब देखना होगा कि सरकार इस स्थिति को कैसे संभालती है! और कलेक्टर के खिलाफ हुई शिकायतों पर क्या निर्णय लिया जाता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
