
बिलासपुर,,,, धमतरी जिले के केरेगांव में 30 सितंबर को मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य बलात्कार की घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है!इस घटना को लेकर समाज में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है! लोग इसे मानवता पर कलंक बता रहे हैं! और सरकार से त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं!


शुक्रवार को बिलासपुर कलेक्ट्रेट के सामने छात्र संगठन एआईडीएसओ (AIDSO) ने धरना प्रदर्शन किया! संगठन के सदस्यों ने कहा कि मजदूर और गरीब तबके के लोग दिन-रात मेहनत कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं! लेकिन उनके बच्चों की सुरक्षा ही खतरे में है! संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या ने कहा कि समाज में बढ़ती अश्लीलता और इंटरनेट के जरिए परोसी जा रही गंदी सामग्री, युवाओं को भटका रही है! और अपराध को बढ़ावा दे रही है! उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे अपराधों पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए! वहीं, संगठन के सदस्य सुरेंद्र साहू ने कहा कि AIDSO लंबे समय से शिक्षा और समाज की समस्याओं को लेकर संघर्षरत है! उन्होंने कहा कि मासूम बच्चियों के साथ हो रही घटनाएं सभ्य समाज पर कलंक हैं! और इन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता! धरना प्रदर्शन में शामिल अन्य सदस्यों ने भी मांग की कि सरकार अश्लील कमेंट और अपराध को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों पर रोक लगाए! साथ ही, कानून व्यवस्था को और मजबूत करे ताकि बच्चियां सुरक्षित रह सकें! धरने में शामिल लोगों ने एक सुर में कहा कि सरकार को अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर फांसी जैसी कठोर सजा देनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोच सके!
इस घटना ने पूरे प्रदेश को गुस्से और दुख से भर दिया है! लोग चाहते हैं! कि न्याय हो और बच्चियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए! समाज के विभिन्न संगठन, छात्र और आम नागरिक लगातार आवाज उठा रहे हैं! कि अब वक्त आ गया है! जब सरकार को सख्त और ठोस कदम उठाकर अपराधियों को सबक सिखाना होगा! यह मामला अब केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज की अस्मिता और सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बन चुका है!
बाइट:- जूही केवट
(AIDSO छात्र संगठन)
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 13, 2026ढाई साल से आदर्श गांव का अकाल! सांसद तोखन साहू के खाते में एक भी गांव नहीं, बजट नहीं तो नेताजी को गोद लेने में भी नहीं दिलचस्पी, फोकट के चंदन में समर्थकों ने भी फेर ली नजर…
UncategorizedNovember 13, 20266 साल में पैसा डबल करने का दिखाया सपना, 24 लाख लेकर कंपनी ही गायब, 12 साल बाद चिटफंड के चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े, बॉन्ड-पासबुक ने खोली पोल, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी…
UncategorizedNovember 12, 2026सरकंडा में हुड़दंगियों की नहीं चली दादागिरी, पुलिस की समझाइश को भी दिखाया ठेंगा तो 6 को पकड़कर सीधे न्यायालय पहुंचाया, शांति बिगाड़ने निकले थे, अब कानून का पाठ पढ़ेंगे…
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…
