
बिलासपुर,,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में बड़ा फेरबदल करते हुए टीआई, एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है!
इस आदेश को पुलिस महकमे में सीपत थाना विवाद के बाद की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है! हाल ही में सीपत थाना विवाद उस समय सुर्खियों में आया था! जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी गोपाल सतपथी पर आरोप लगाया था! कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीर सार्वजनिक शौचालय में लगाए गए बैनर पर लगी थी! इस प्रकरण को लेकर थाने में जमकर हंगामा हुआ था!


और भाजपाइयों ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी! इसी विवाद के कुछ दिनों बाद पुलिस अधीक्षक ने तबादला आदेश जारी करते हुए थाना प्रभारी गोपाल सतपथी को साइबर सेल की जिम्मेदारी सौंपी है! जबकि राजेश मिश्रा को थाना सीपत का नया प्रभारी बनाया गया है! इसके अलावा चौकी मोपका प्रभारी भावेश शेंडे को थाना कोनी का प्रभार दिया गया है! वहीं बेलगहना प्रभारी राज सिंह को थाना मल्हार का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है! सरकंडा थाना में पदस्थ अवधेश सिंह को मल्हार चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है! इस तबादला सूची में कई प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के नाम भी शामिल हैं! जिन्हें विभागीय आवश्यकता और प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई जिम्मेदारियां दी गई हैं!
पुलिस विभाग में इस तबादले को ‘संतुलन और संदेश दोनों देने वाला आदेश’ माना जा रहा है! एक ओर अनुशासन और जवाबदेही का संकेत, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक सुधार का कदम भी…!
(देखें पूरी तबादलाआदेश)…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर से रायपुर के सफर में प्यार की पिचकारी, शादी का झांसा देकर युवती का करता रहा शोषण, शिकायत दर्ज होते ही आशिक ने पकड़ी अंबिकापुर की राह, लेकिन तोरवा पुलिस ने लोकेशन से खोज निकाला, हथकड़ी लगाकर भेजा जेल…
UncategorizedNovember 14, 2026पीपल के पेड़ तले सजी जुए की तीन महफिलें, स्ट्रीट लाइट में चल रहा था किस्मत चमकाने का खेल, कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर बिगाड़ा पूरा गणित, ऑपरेशन प्रहार में 11 जुआरी गिरफ्तार, 3 ताश की गड्डियां और 13,380 रुपये जब्त…
UncategorizedNovember 13, 2026ढाई साल से आदर्श गांव का अकाल! सांसद तोखन साहू के खाते में एक भी गांव नहीं, बजट नहीं तो नेताजी को गोद लेने में भी नहीं दिलचस्पी, फोकट के चंदन में समर्थकों ने भी फेर ली नजर…
UncategorizedNovember 13, 20266 साल में पैसा डबल करने का दिखाया सपना, 24 लाख लेकर कंपनी ही गायब, 12 साल बाद चिटफंड के चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े, बॉन्ड-पासबुक ने खोली पोल, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी…
