
बिलासपुर,,,, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एंव उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है!

इस क्रम में खनिज अमला बिलासपुर द्वारा मंगला,पाटबाबा लोखड़ी, तुरकाडीह, निरतु, घुटकू, लमेर, लारिपारा, लोफन्दी, कछार, ढेका, दर्रीघाट, लावर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया!

जहाँ लमेर लारिपारा क्षेत्र से 3 ट्रेक्टर ट्राली रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त किया जाकर थाना कोनी व थाना कोटा की अभिरक्षा मे रखा गया है! लोफन्दी क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर ट्राली रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर थाना कोनी की अभिरक्षा मे रखा गया है!

ढेका दर्रीघाट व लावर क्षेत्र मे खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 3 हाइवा व चूनापत्थर ,डस्ट और गिट्टी का अवैध परिवहन करते 2 हाइवा को जप्त कर खनिज जाँच चौकी लावर मे सुरक्षार्थ रखा गया है!

इस प्रकार कुल 09 वाहनों को अवैध परिवहन करते पाये जाने पर खनिज नियमों के तहत जप्त किया गया है! खनिजों केअवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार निगरानी और धरपकड़ की कार्रवाई जारी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
