
जांजगीर,,, शनिवार देर रात शहर के रमन नगर इलाके में सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते आठ लोगों को गिरफ्तार किया! चौंकाने वाली बात यह है! कि पकड़े गए आरोपियों में राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सहित छह पटवारी शामिल हैं! इस कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है!
पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी! कि रमन नगर निवासी रवि राठौर के मकान में जुआ का फड़ संचालित हो रहा है! शनिवार रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आठ लोग ताश की गड्डियों के साथ दांव लगाते पकड़े गए…!
मौके से पुलिस ने 40 हजार रुपये नकद, 52 ताश की पत्तियां, 6 मोबाइल फोन, 2 कार, 2 स्कूटी और अन्य कीमती सामान जब्त किया, जिसकी कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है!
गिरफ्तार आरोपियों में
1. ज्योतिष कुमार सार्वे (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, राजस्व पटवारी संघ)
2. हेमचंद तिवारी
3. रवि राठौर
4. उमेश कुमार पटेल
5. गोविंद कंवर
6. राहुल प्रताप सिंह
7. देवेश अंबष्ट
8. हरीश सिंह (पटवारी का निजी कंप्यूटर ऑपरेटर)
शामिल हैं।
पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है!
इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है! खासतौर पर संगठन की साख पर सवाल उठने लगे हैं! क्योंकि संघ का शीर्ष पदाधिकारी ही अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया गया है!
एसपी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्त निगरानी है! चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के उल्लंघन पर बख्शा नहीं जाएगा!
सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य इलाकों में भी ऐसे ठिकानों की पहचान की जा रही है! जहां इसी तरह की अवैध गतिविधियां संचालित होने की आशंका है! पुलिस का कहना है! कि आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
