
बिलासपुर,,, उसलापुर क्षेत्र में शनिवार को नगर निगम ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई पक्के निर्माण ढहा दिए… यह कार्रवाई निगम कमिश्नर अमित कुमार के सख्त निर्देश पर की गई… जिन्होंने साफ कहा है! कि कानून के नियमों का पालन अनिवार्य है! जो नियम नहीं मानेगा… उस पर कार्रवाई तय है!

तहसीलदार और पटवारी की रिपोर्ट में सामने आया कि सरकारी भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर दो मंजिला पक्का निर्माण खड़ा कर दिया गया था! जांच में यह भी पाया गया कि जमीन किरन राजन टंडन की सरकारी भूमि से जुड़े मामले में प्लॉट काटे जा रहे थे! जबकि निर्माण कार्य महेश नामक व्यक्ति द्वारा कराया जा रहा था!
कार्रवाई के दौरान निगम टीम ने 1200 वर्ग फुट की दुकान और 2200–2300 वर्ग फुट में फैला दो मंजिला मकान को ध्वस्त किया!निगम इंजीनियर जुगल किशोर ने बताया कि इन सभी संरचनाओं का कोई भी स्वीकृत नक्शा उपलब्ध नहीं था!
कमिश्नर अमित कुमार की सख्त चेतावनी
कमिश्नर ने साफ कहा है! कि शहर का विकास नियमों से चलेगा, माफिया-प्रणाली से नहीं! उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अवैध कॉलोनाइज़रों, जमीन माफिया या बिना परमिशन निर्माण करने वालों पर नो टॉलरेंस की नीति लागू की जाए… निगम की टीमें लगातार फील्ड में निगरानी करेंगी और जहाँ भी अवैध प्लाटिंग का संकेत मिले, वहाँ तुरंत कार्रवाई की जाएगी…
प्रभावित परिवारों ने कार्रवाई को कानूनी बताते हुए कहा कि नियमों की प्रक्रिया यदि सरल हो जाए तो आम लोगों को भी वैध नक्शा पास कराने में सुविधा होगी! कई लोगों ने नियमितीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया!
निगम का स्पष्ट संदेश—पहले नक्शा, फिर निर्माण
निगम प्रशासन का कहना है! कि शहर को व्यवस्थित, सुरक्षित और भविष्य-उन्मुख बनाने के लिए यह सख्ती बेहद जरूरी है! कमिश्नर के शब्दों में—नियम पालन करेंगे तो किसी को परेशानी नहीं होगी! अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी!
उस्लापुर में हुई यह कार्रवाई बताती है! कि बिलासपुर में अब अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर प्रशासनिक शिकंजा और कठोर होगा और शहर को माफिया संस्कारों से मुक्त करने की दिशा में निगम तेजी से आगे बढ़ रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
