
00 किसने फिक्स कर रखा है अवैध कालोनियों को वैध करने रेट…
00 सरकार की छबि धूमिल कर रहे जनसेवक से मालिक बने कतिपय नेता…
बिलासपुर,,,, इन दिनों न्यायधानी में जमीनों की लूट मची है! नेताओ और ब्यूरोकेट्स की सह पर नए- नए ताकतवर वामनावतार बनकर खेल कर रहे… सबसे बड़ा हल्ला और भी चौकाने वाला है! जिसमे बिल्डरों भूमाफियाओं से तय रेट के मुताबिक टोकन मनी मिलने पर वैध का ठप्पा लगाया जा रहा… धर्मदंड इन्ही के हाथ है! वो जिधर उंगली दिखा रहे उधर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही!
इसका सबसे बड़ा उदाहरण ज्वाली नाला पुल से लगे वैकल्पिक मार्ग में डंडे के जोर पर की गई तोड़फोड़ के दौरान सामने आया… तोड़फोड़ से पीड़ित निर्माणाधीन भवनों के मालिकों ने आरोप लगाए कि उनके पास जमीन और निर्माण से सम्बंधित दस्तावेज है! फिर भी उनके निर्माण को अवैध बताकर तोड़ा जा रहा… सीमांकन की रिपोर्ट तक नही दी गई… ये भी आरोप लगे कि एक बड़े जमीन के मालिक को उसके काम्प्लेक्स के लिए 40 फुट की सड़क देने ये तोड़फोड़ की जा रही… निगम के भवन शाखा अधिकारी ने दावा किया कि अब इस सड़क पर व्यवसायिक गतिविधियो की अनुमति नही दी जाएगी तो क्या ये काम्प्लेक्स भजन कम्प्लेक्स बनेगा…
इसी तरह रायपुर रोड के जिस अवैध कालोनी की जमीन को राजसात करने का हल्ला मचाया गया… उसमें निगम के अफसरों द्वारा डेढ़- डेढ़ एकड़ जमीन खरीदने की बात सामने आई…
और तन गई 22 करोड़ की रोड…
न्यायधानी में अफसरों और नेताओ की जुगलबंदी का एक और बड़ा किस्सा स्मार्ट सिटी के 22 करोड़ से अरपापार की नई सड़क ने खोल दी! बताया जा रहा कि न कोई बस्ती है! न इस सड़क को बनाने का कोई तुक है! आरोप लगे कि एक कालोनी वाले को लाभ पहुंचाने ये 22 करोड़ का खेल खेला गया… इसमें भी नेताओ उनके पिछ लग्गुओं से लेकर ब्यूरोकेट्स के नाम सामने आ रहे जिससे शासन- प्रशासन की जमकर मिट्टी पलीत हो रही…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
