
रायपुर,,, राजधानी में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया डीडी नगर थाना क्षेत्र में पत्नी ने गुस्से में अपने पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी… जिससे उसकी मौत हो गई! घटना 8 दिसंबर की रात की है! जानकारी के अनुसार, डीडी नगर निवासी 45 वर्षीय अरुण पटवा अपनी भतीजी की शादी से देर रात घर लौटा था! इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया! परिजनों का कहना है! कि अरुण सोने चला गया था! तभी पत्नी ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी… और कमरा बाहर से बंद कर वहां से भाग गई!आग लगने के बाद अरुण जोर-जोर से चिल्लाने लगा! शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी! गंभीर रूप से झुलसे अरुण को 70 फीसदी जलने की हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया… लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई! परिजनों ने बताया कि अरुण और उसकी पत्नी की शादी करीब 22 साल पहले हुई थी! लेकिन दोनों के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था!
दंपत्ति अलग-अलग रहते थे! और विवाद के मामले पहले भी पुलिस तक पहुंच चुके थे! परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी पिछले समय में भी आत्महत्या का दबाव बनाकर परिवार को परेशान करती रही है!डीडी नगर पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है! पुलिस ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है! शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है! पीएम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
