
बिलासपुर,,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है! जहां एक लॉ स्टूडेंट और जिला न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे वकील पर धारदार हथियार और पत्थरों से गंभीर हमला किया गया! पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों—राजवीर बाबरा, कान्हा उपाध्याय, निमित दुबे—तथा अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है!
कैसे हुआ विवाद, कैसे बढ़ा हमला—पूरी घटना…
प्रार्थी शिवांश पारासर, निवासी चड्डा बाड़ी नेहरू नगर, जो जिला न्यायालय बिलासपुर में वकालत का कार्य करते हैं! उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह अपनी परिचित युवती को कार से शांति नगर से कोनी की ओर ले जा रहे थे!
चड्डा बाड़ी पहुंचते ही सामने से आ रही एक कार ने उन्हें रुकने का इशारा किया… कार रुकते ही कान्हा उपाध्याय और निमित दुबे उतरे और युवती को साथ ले जाने पर आपत्ति जताते हुए शिवांश के साथ तेज बहस और गाली-गलौज शुरू कर दी!
राजवीर का अचानक पहुंचना और हमला…
मामला बढ़ता देख आरोपी राजवीर बाबरा बुलेट मोटरसाइकिल से मौके पर पहुँचा! शिकायत के अनुसार उसने पहले बाइक चढ़ाकर शिवांश को घायल करने की कोशिश की! शिवांश ने बाइक को पकड़कर गिरा दिया… इसके बाद राजवीर ने अपने पास रखे धारदार चाकू से लगातार वार किए…
उसने शिवांश के सिर के पीछे कमर गले और बाईं आंख के नीचे कई बार हमला कर गंभीर चोट पहुँचाई! इसी दौरान अन्य आरोपी साथियों ने पत्थरों से मारकर उन्हें और अधिक घायल कर दिया! आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी!
जिंदगी बचाने के लिए मेडिकल स्टोर में छिपे…
हमले से लहूलुहान हुए शिवांश किसी तरह भागकर पास के एक मेडिकल स्टोर पहुँचे और वहाँ छिपकर अपने दो दोस्तों को फोन किया! दोस्तों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया! और बाद में थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई!
पुलिस की कार्रवाई…
सिविल लाइन पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है! और सभी नामजद तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है! अधिकारी घटना स्थल के आसपास के CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की जांच कर रहे हैं!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
