
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर निवासी 28 वर्षीय सूरज वस्त्रकार की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पुनः जांच की मांग की है! परिवार का आरोप है! कि सूरज की मौत आत्महत्या नहीं… बल्कि किसी साजिश के तहत की गई हत्या है!
घटना 14 मई 2025 की शाम लगभग 4 से 5 बजे हुई… जब सूरज का शव उसके बेडरूम में खून से लथपथ पाया गया! मृतक के सिर पर गंभीर चोटें थीं! और गले में गमछा बंधा हुआ था! जबकि दूसरा गमछा पंखे में लटका मिला! परिजनों का कहना है! कि यदि यह आत्महत्या होती… तो सिर पर इतनी गंभीर चोट कैसे लग सकती थी!
मौके से मिले कथित सुसाइड नोट पर भी परिवार ने सवाल उठाए हैं!नोट दो अलग-अलग रंग की स्याही में लिखा गया था! और इसमें सूरज के हस्ताक्षर नहीं थे! जिससे इसकी प्रामाणिकता पर संदेह है!
परिजनों का आरोप है! कि पुलिस ने शुरुआती जांच में लापरवाही बरती 3 जून 2025 को एसएसपी रजनेश सिंह और एएसपी (ग्रामीण) अर्चना झा को शिकायत दी गई! कि मस्तूरी पुलिस ने सूरज का मोबाइल डिटेल नहीं निकाला और सुसाइड नोट को फॉरेंसिक परीक्षण के लिए नहीं भेजा परिवार का मानना है! कि मोबाइल डिटेल और राइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट से ही वास्तविक आरोपियों तक पहुँचा जा सकता है! सूरज की बहन आरती वस्त्रकार ने कहा, “हम न्याय की अपेक्षा रखते हैं! जब तक वैज्ञानिक और तकनीकी जांच नहीं होती, सूरज की मौत को आत्महत्या मानना उचित नहीं!
परिवार ने कलेक्टर से उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है! ताकि मामले की वास्तविक सच्चाई सामने आ सके….

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
