
रायपुर,,,, रायपुर पुलिस ने युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘गोगो पेपर’ और हुक्का सामग्री के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है! पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश और डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में की गई…


कार्रवाई में गांजा पीने में इस्तेमाल होने वाले करीब 2 लाख रुपये के रोलिंग पेपर जब्त किए गए… COTPA एक्ट के उल्लंघन पर 09 दुकानों को सील किया गया… पुलिस ने सप्लाई चेन की पहचान कर थोक सप्लायरों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है!
अभियान की मुख्य उपलब्धियां...
1. रोलिंग पेपर (Gogo Paper) के जरिए नशे पर प्रहार:
जांच में यह तथ्य सामने आया है! कि शहर के कई पान ठेले और गुमटियां युवाओं को गांजा पीने हेतु विशेष रूप से उपयोग किए जाने वाले ‘गोगो/रोलिंग पेपर’ और चिलम बेच रहे थे! पुलिस ने इस नेटवर्क को तोड़ते हुए करीब 2 लाख रुपये मूल्य के भारी मात्रा में रोलिंग पेपर जप्त किए हैं! इनका उपयोग गांजे की सिगरेट (Joints) बनाने में किया जाता है! जो युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए गंभीर खतरा है!
2. COTPA एक्ट एवं नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई...
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहा. पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन की टीमों ने COTPA एक्ट (Cigarette and Other Tobacco Products Act) के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की… शैक्षणिक संस्थानों के आसपास और सार्वजनिक क्षेत्रों में अवैध सामग्री बेचने वाले 09 संस्थानों को सील कर बंद कराया गया है!
3. सप्लाई चेन (Backward Linkage) का खुलासा...
नेटवर्क ट्रैकिंग: जप्त रोलिंग पेपर और हुक्का फ्लेवर की खेप कहाँ से आ रही थी! इसके मुख्य स्रोत (Source) का पता लगा लिया गया है!
सप्लायरों पर शिकंजा…
पूछताछ में उन थोक विक्रेताओं और सप्लायरों के नाम सामने आए हैं! जो शहर के भीतर इन सामग्रियों की अवैध खेप पहुँचा रहे थे! इन मुख्य कड़ियों के विरुद्ध जल्द ही छापेमारी की जाएगी…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 2, 2026जूस की दुकान से सट्टे के साम्राज्य तक का सफर, अब दिल्ली कोर्ट में लगा हिसाब-किताब का नंबर, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की पेशी, CBI ने मांगी ट्रांजिट रिमांड, फर्जी पासपोर्ट जब्त, 200 करोड़ की दुबई वाली शादी भी जांच के घेरे में, बचाव पक्ष बोला गिरफ्तारी ही अवैध, अब कोर्ट में किसकी दलील पड़ेगी भारी…
UncategorizedNovember 2, 2026हड़ताल की हेकड़ी पर सरकार का हथौड़ा! पटवारियों की कलम बंद तो प्रशासन ने खोला सस्पेंशन का खाता, 50 की छुट्टी, 5 हजार को नोटिस और प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप भी निलंबन की जद में, अब आंदोलन करेंगे या दफ्तर लौटेंगे पटवारी…
UncategorizedNovember 1, 2026गौमाता पर कार चढ़ी तो विजयापुरम में मचा बवाल, रहवासियों ने चालक को पकड़कर थाने पहुंचाया! अब थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की बारी, सीसीटीवी के सबूत और शिकायत के आधार पर कानून का पहिया कितनी तेजी से घूमेगा, सबकी नजर सरकंडा पुलिस पर…
UncategorizedNovember 1, 2026चर्चित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में इलाज का खेल या मौत का मामला? कान के दर्द से पहुंची महिला की चार घंटे में मौत, 19 हजार की एंजियोग्राफी 10 हजार में, मंडावली परिजन लगा रहे लापरवाही का आरोप, अस्पताल दे रहा 100 प्रतिशत ब्लॉकेज की दलील, CMHO की सफाई और कलेक्टर की जांच के बीच सवालों के घेरे में पूरा स्वास्थ्य सिस्टम…
