
00 पूर्व सरपंच की हत्या के बाद अब परिवार को जान का खतरा, आरोपियों के पिता पर धमकी देने का आरोप…….
00 दहशत में मृतक की पत्नी,समाज के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे ग्रामीण, षड्यंत्रकारियों पर कार्रवाई की मांग…..

बिलासपुर,,, जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम चोर भट्टी खुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की जघन्य हत्या का मामला अब और भी गर्माता जा रहा है! आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी मृतक का परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर है! आरोप है!
कि हत्या के आरोपियों के पिता द्वारा अब मृतक की विधवा पत्नी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है! इस खुलासे के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने समाज के बुजुर्गों और ग्रामीणों को आपबीती सुनाई…
जिसके बाद आक्रोशित समाज के सैकड़ों लोग न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंचे… ग्रामीणों का आरोप है! कि इस पूरे हत्याकांड के पीछे न केवल वे तीन युवक, बल्कि उनके परिजनों का भी हाथ या संरक्षण हो सकता है…!
पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन विवाद के कारण मन बोध यादव को अपनी जान गंवानी पड़ी… उसी विवाद को लेकर अब उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी जा रही है!
आरोपियों के पिता द्वारा दी गई इस खुली धमकी ने पुलिसिया कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं! समाज के प्रतिनिधियों का कहना है! कि आरोपी अजय ध्रुव पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड वाला है! और अब उसके परिवार के सदस्यों द्वारा इस तरह की धमकी देना यह दर्शाता है!
कि उन्हें कानून का कोई भय नहीं है! पीड़िता ने सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी के पिता के खिलाफ भी अपराध दर्ज करने की अपील की है! मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी निमितेश सिंह ने पीड़ित पक्ष को आश्वस्त किया है! कि जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा… पुलिस अब इस बिंदु पर भी गौर कर रही है!
कि क्या इस हत्याकांड की साजिश में आरोपियों के परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे! एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपियों को कड़ी सजा और धमकी देने वाले परिजनों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026सरकंडा थाना क्षेत्र में मास्कधारियों का आतंक, अपोलो चौक पर हथियार लहराकर राहगीरों से मारपीट, देर रात सड़क पर बदमाशों का खुला दरबार, पुलिस की गश्त पर सवाल, वायरल वीडियो ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, अब कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026बिलासपुर में बिरयानी से बर्गर तक खाद्य विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, सात ठिकानों पर औचक दबिश, पांच खाद्य नमूनों की कुंडली लैब के हवाले, पेस्ट कंट्रोल और मेडिकल फिटनेस के दस्तावेज गायब, दो फर्मों पर नोटिस की गाज…
