
बिलासपुर,,,, चकरभाठा पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों के कब्जे से रेडमी कंपनी का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल HF डीलक्स जब्त की गई है! यह वारदात 1 जनवरी को रायपुर-बिलासपुर रोड स्थित डायमंड होटल के पास हुई… जब पीड़िता इलाज कर लौट रही थी! तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया… पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया… कार्रवाई में ACCU व थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही…
त्रिवेणी डेंटल कॉलेज चकरभाठा बिलासपुर गई थी! इलाज करवाकर अपने भाई के मोटर सायकल में बैठकर वापस आ रही थी रायपुर बिलासपुर रोड डायमंड होटल के पास पहुंचे थे! की उसी समय पीछे से आ रहे मोटर साइकिल एच एफ डीलक्स में बैठे व्यक्ति द्वारा तेजी से पीड़िता के मोबाइल को झपटकर लेकर भाग गया! की रिपोर्ट से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर एसीसीयू एवं थाना चकरभाठा से टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी किया गया पातासाजी के दौरान आरोपियों द्वारा झपटकर ले गए मोबाइल के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारी के आधार पर 02 आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किये. उनसे घटना में प्रयुक्त चोरी का मोटर साइकिल जिसे बर्तोरी से चोरी करना एवं झफटमारी किता गया मोबाइल जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में एसीसीयू एवं थाना चकरभाठा स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी.…👇👇👇
01. रोशन श्रीवास पिता अशोक श्रीवास उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खैरा जयराम नगर थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर।
02. मोहम्मद सेराज पिता मोहम्मद मीर हसन उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम रामचंद्रा थाना कुरमी जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल मुकाम काली मंदिर के पास तिफरा ज्योति होटल के बाजू में तिफरा बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
