
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका में A.C.B ने C.S.P.D.C.L के सहायक अभियंता को 50000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा… सहायक अभियंता ने खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर किसान से रिश्वत की मांग की थी!
DSP _ A.C.B बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम रलिया, जिला कोरबा निवासी श्यामता टंडन ने इस आशय की शिकायत की गई थी! कि ग्राम दर्री, जिला कोरबा में उसके मित्र के पिता के नाम पर एक कृषि जमीन है! जिसमें ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए मित्र के पिता ने उसे C.S.P.D.C.L में अधिकारियों से मिलकर बात करने को कहा था!
ट्रांसफार्मर लगाने का आवेदन देने के बाद C.S.P.D.C.L दीपका के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर ने मौके का निरीक्षण किया था! और ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर चालान पटाने के अलावा नाश्ता-पानी के नाम पर 80000 रुपए की मांग की गई! जिसमें से 30,000 रुपए ले लिया था! लेकिन वह रिश्वत के रूप में दिए जाने वाली शेष राशि 50000 रुपए को नहीं देना चाहता… बल्कि सहायक अभियंता दिवाकर को पकड़वाना चाहता है!
शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई… जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई… 28 जनवरी को प्रार्थी ने व्यवस्था की गई राशि 50000 रुपए को आरोपी को देने दीपका स्थित कार्यालय में भेजा… आरोपी द्वारा रिश्वत राशि 50000 रुपए को लेते ही A.C.B टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया… आरोपी द्वारा रिश्वत में ली गई… रकम को बरामद कर लिया गया… इसके साथ आरोपी के खिलाफ A.C.B धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
