
बिलासपुर,,, शहर के गांधी चौक रोड पर खतरनाक स्टंटबाजी का एक मामला सामने आने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है! सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सफेद रंग की हुंडई i-20 कार (क्रमांक CG12BT1243) में सवार युवक बीच सड़क पर जानलेवा स्टंट करते नजर आए… जिससे आम नागरिकों की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न होने का खतरा था!

वीडियो में वंश सक्तेल, कुनाल साहू एवं शाहरूख इरानी कार की खिड़कियों पर बैठकर स्टंट करते दिखाई दिए… जबकि वाहन को हर्ष वर्धन सिंह द्वारा अत्यंत लापरवाही और तेज गति से चलाया जा रहा था! बताया गया… कि उक्त वीडियो को आरोपी वंश सक्तेल द्वारा इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल किया गया था!
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 66/2026 दर्ज किया है! आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 3(5) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 189 के तहत कार्रवाई की गई है!
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर लिया है! साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है! वाहन चालक हर्ष वर्धन सिंह के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है! पुलिस ने आम जनता से अपील की है! कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और इस प्रकार की लापरवाही से बचें…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14प्रेस क्लब में बप्पा की एंट्री, गूंजा गणपति बप्पा मोरया, पत्रकारों ने मिलकर जमाया भक्ति का रंग, विधि-विधान से हुई गणेश स्थापना… अब खबरों के साथ रोज होगी बप्पा की जय-जयकार, पूजा-पाठ और प्रसाद का भी रहेगा जोर…
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?
