
बिलासपुर,,,, न्यायधानी बिलासपुर के बहुप्रतीक्षित 6 दिवसीय 25 B.N.I व्यापार एवं उद्योग मेला – 2026 का गुरुवार को देहदान और नेत्रदान करने वाले परिवारों व महिला सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्तियों के सम्मान के साथ शुभारम्भ हो गया!


सीपत रोड के साइंस कॉलेज मैदान में गुरुवार शाम उपमुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, उद्योगपति एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारियो की मौजूदगी में अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया… 6 फरवरी तक चलने वाले इस व्यापार एवं उद्योग मेले में व्यापार, नवाचार और मनोरंजन का अद्भुत आयोजन होंगा B.N.I बिलासपुर का उद्देश्य इस मेले के माध्यम से बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त बिज़नेस और इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है!

मेले में महिलाओं के लिए घरेलू उपयोग की आधुनिक वस्तुएँ, लाइफ़स्टाइल से जुड़े स्टॉल्स लगाए गए है! रोज विविध आयोजन किये जायेंगे जिसमें शहर के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं! सुरक्षा के मद्देनजर मेला परिसर में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए और सुरक्षा गार्ड्स
तैनात किए गए…

आयोजन स्थल पर स्वछता के इंतेजाम किये गए है! भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेश एवं निकास के अलग-अलग द्वार बनाए गए है! इस मेले में विभिन्न उद्योगों के प्रतिष्ठित ब्रांड्स और संस्थान एक ही मंच पर नज़र आएंगे… जिनमे हेल्थकेयर सेक्टर फ़ूड एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के प्रमुख फ़ूड ब्रांड्स ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज, ई-व्हीकल रियल एस्टेट सेक्टर, एजुकेशन सेक्टर के स्टाल आकर्षण के मुख्य केन्द्र होंगे, इसके अलावा खानपान के स्टाल भी लगे है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 29, 202625 हजार की रिश्वत का वीडियो बना पटवारी जी का ‘विभागीय बैंड, पैसे लेने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने कुर्सी से उतारा, अब सात दिन में आरोपपत्र का फरमान, सरकारी काम में ‘ऊपरी कमाई’ का आरोप पड़ा भारी, निलंबन से मचा राजस्व महकमे में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 2026SDM ने लगाई रोक, तहसीलदार ने खोल दी जमीन नामांतरण की दुकान, राहुल शर्मा पर नियम ताक पर रखने के आरोप, मेंड्रा-सेदा में भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने का बवाल, जवाब नहीं आया संतोषजनक तो कार्रवाई की अनुशंसा अब कलेक्टर के दरबार में फैसला बाकी…
UncategorizedOctober 29, 2026जेल से छूटे तो रील का भूत सवार, सक्षम ध्रुव-साहिल केवट की थार पर पुलिस का वार! रिहाई का जश्न बनाने चले थे स्टार, सिविल लाइन पुलिस ने उतार दिया सोशल मीडिया का बुखार, अब माफी मांगकर बोले दोबारा नहीं करेंगे ऐसी करतूत साहब…
UncategorizedOctober 29, 2026तोरवा में विवेक पांडेय की पुलिसिंग का एक्शन, चाकू लहराने वाले की निकली हेकड़ी, लालखदान में राहगीरों को डराना पड़ा भारी, पुलिस की घेराबंदी में फंसा प्रकाश पासी, चाकू जब्त और आरोपी जेल रवाना—कानून से खिलवाड़ किया तो हवालात तैयार…
