
बिलासपुर,,, थाना कोनी क्षेत्र के ग्राम रामतला में दो समुदायों के बीच लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर उपजे तनाव का शांतिपूर्ण समाधान हो गया है! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार एवं थाना कोनी पुलिस ने 30 जनवरी को दोनों पक्षों की शांति बैठक आयोजित की… बैठक में ग्रामीणों, पंच-प्रतिनिधियों और प्रमुख नागरिकों की मौजूदगी में संवाद हुआ… पुलिस की मध्यस्थता और समझाइश से दोनों पक्ष सहमति पर पहुंचे… पंचनामा कार्रवाई के साथ विवाद समाप्त हुआ… और गांव में सामाजिक सौहार्द व शांति बहाल हुई…

पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों की बातें गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुनी गईं… विस्तृत चर्चा और पारस्परिक संवाद के पश्चात पुलिस द्वारा एक संतुलित एवं सर्वमान्य समाधान प्रस्तुत किया गया… जिसे दोनों पक्षों ने सहमति के साथ स्वीकार किया… मौके पर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई भी की गई…. जिससे निर्णय को औपचारिक रूप दिया जा सके…

पुलिस की मध्यस्थता, समझाइश एवं आपसी सहमति के परिणामस्वरूप ग्राम रामतला में लंबे समय से चला आ रहा विवाद शांतिपूर्ण संवाद के माध्यम से समाप्त हुआ तथा गाँव में पुनः सामाजिक सौहार्द और शांति स्थापित हुई…
थाना कोनी पुलिस क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने हेतु सतत प्रतिबद्ध है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
